PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब में ट्रिपल म+र्डर से फैली सनसनी, थाने में सरेंडर करने पहुंचा आरोपी, जाने मामला,

triple-murder-case-drug-addict-kills-mother-bhabhi-nephew-sharp-edge-weapon-ajnala-village-kandowalia

.

.

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में नशेड़ी युवक ने मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे का मर्डर कर दिया। इसके बाद खून से सनी लाशों को घर में छोड़ सीधा पुलिस स्टेशन पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान 35 साल के अमृतपाल सिंह निवासी कंदोवालिया कस्बा अजनाला के तौर पर हुई है।

.

.

रात के समय आरोपी ने अपनी मां मनबीर कौर, भाभी अवनीत कौर और भतीजे समर्थ को मौत के घाट उतारा। उसने तीनों को दातर से काटा। मां बाहर लॉबी में सो रही थी, जबकि अवनीत कौर व समर्थ कमरे में सो रहा था। जिस तरह से कत्ल किया गया है साफ है कि उसने सो रही मां पर वार किया। आवाज सुन भाभी अवनीत बाहर आने लगी तो उसने उस पर भी हमला किया।

.

.

.

जिस तरह से अवनीत को काटा गया है, स्पष्ट है कि आरोपी का उसने विरोध किया है। वहीं बच्चे की उसने सोते हुए हत्या कर दी। आरोपी नशे का आदी है। हेरोइन (चिट्‌टा) के नशा करता है। परिवार उसे ऐसा करने से रोकता था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया। उसका भाई प्रितपाल सिंह दुबई में जॉब करता है।

.

.

.