PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

साइबर अपराध जागरूकता” पर आईवी वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन,

ivy-world-school-cyber-crime-awareness

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : वासल एजुकेशन ग्रुप के तत्वावधान में आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर ने साइबर अपराध के बारे में अपने छात्रों को सजग बनाने के लिए “साइबर अपराध जागरूकता” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को रचनात्मक रूप से तकनीक का सही और उत्कृष्ट उपयोग करने और किसी भी,

.

.

आपराधिक गतिविधियों की रिपोर्ट करने के बारे में शिक्षित करना था। प्रसिद्ध साइबर क्राइम विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन ने साइबर क्राइम की रोकथाम के विभिन्न पहलुओं पर ज़ोर दिया। प्रतिभागियों को 1930 य www.cybercrime.gov.in के माध्यम से साइबर अपराध की रिपोर्ट करने के बारे में सूचित किया गया।

.

.

वासल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री के.के वासल, अध्यक्ष श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ श्री राघव वासल और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि छात्रों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

.

.

आज के आधुनिक युग में छात्रों के लिए इस प्रकार की कार्यशालों का आयोजनों का होना अत्यावश्यक जिससे कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य से दिशाहीन ने हो सकें सकारात्मक रूप से अपने सही मार्ग का अनुकरण करते हुए अपने लक्ष्य की पूर्ति कर उज्जवल भविष्य बना सकें।

.

प्रधानचार्या जी ने कहा कि साइबर अपराध जागरूकता केवल एक शैक्षिक अनिवार्यता नहीं है बल्कि छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक सामाजिक दायित्व भी है कि हम सब मिलकर एक उत्कृष्ट समाज के निर्माण करने के लिए सुदृढ़ आधार प्रदान कर सकें।

.

.