PTB News

Latest news
अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ...

बड़ी ख़बर : प्रियंका गांधी की बेटी को लेकर शख्स ने डाल दी ऐसी पोस्ट की पुलिस को करनी पड़ी FIR दर्ज, जानें मामला,

misleading-false-factless-post-kumari-miraya-vadra-pyiyanka-gandhi-daughter-case-register-chotta-shimla-big-news

.

.

PTB Political न्यूज़ शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी की प्रॉपर्टी से जुड़े गलत पोस्ट मामले पुलिस ने छोटा शिमला थाना में FIR कर दर्ज हुई है। पुलिस ने छोटा शिमला निवासी एवं कांग्रेस वर्कर प्रमोद गुप्ता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रमोद गुप्ता ने कहा- अनूप वर्मा नाम के व्यक्ति ने

.

.

बीते 10 मई को दोपहर बाद 3 बजकर 22 मिनट पर झूठा व तथ्यहीन पोस्ट X पर किया, जिसमें प्रियंका वाड्रा की बेटी कुमारी मिराया वाड्रा के नाम 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति होना का दावा किया गया। शिकायत में कहा गया कि इस तरह के निराधार पोस्ट से कांग्रेस की छवि को लोकसभा चुनाव के बीच खराब करने की कोशिश की है, ताकि कांग्रेस की विश्वसनीयता पर बुरा असर पड़े।

.

.

.

यह पोस्ट कांग्रेस के प्रति नफरत फैलाने की भावना से किया गया। शिकायत के अनुसार, अनूप वर्मा का यह ट्वीट गलत तथ्यों पर आधारित है। इससे सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उक्त शख्स द्वारा किए गए झूठे, मनगढ़ंत ट्वीट से हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में काफी आक्रोश है। पुलिस ने IPC की धारा 153, 469, 500, 505 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

.

.

.