PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

चारधाम यात्रा करने वाले भक्तों के लिए बुरी ख़बर, सरकार को लेना पड़ा मजबूरन बड़ा फैसला,

registration-closed-for-char-dham-yatra-please-read-this-news

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अगर आप भी चारधाम यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ लें। नहीं तो आपको भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उत्तराखंड में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो दिन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दी गई है। बता दें कि ये रजिस्ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में हो रहे थे।

.

.

दरअसल, भीड़ और उसकी वजह से हो रही अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को रास्ते में जगह-जगह रोक दिया गया है। हरिद्वार और ऋषिकेश सेंटर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 15 और 16 मई को बंद कर दिया गया है। इन सेंटरों पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रजिस्ट्रेशन किए जा रहे थे, हरिद्वार में ऋषि कुल ग्राउंड में निशुल्क रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है।

.

.

मगर अब रजिस्ट्रेशन नहीं होने के चलते गेट को बंद करके वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है। गेट पर नोटिस लगा दिए गए है कि 2 दिन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद हैं। हालांकि यात्री रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिनको पुलिसकर्मी रजिस्ट्रेशन नहीं होने की सूचना देकर वापस भेज रहे हैं। हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 22 घंटों तक श्रद्धालु जाम में फंसे रहे।

.

.

स्थानीय प्रशासन भी लोगों से रुक-रुककर आगे बढ़ने की अपील कर रहा है। यमुनोत्री और गंगोत्री में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं जिस कारण न तो सड़क पर चलने की जगह है और न ही पैदल मार्ग में जगह है। सरकारी इंतजाम नकाफी हैं, हालांकि उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि भीड़ स्थानीय लोगों के कारण हो रही है। पहाड़ी राज्य की सड़कों पर हर तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। गंगोत्री हो या यमुनोत्री, हर जगह ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।

.

.

.