PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में फिर आया सियासी भूचाल, राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ने डीजीपी गौरव यादव को मामले की जांच कर मांगी रिपोर्ट,

objectionable-video-of-cabinet-minister-of-punjab-government-surfaced-before-loksabha-election

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : लोकसभा मतदान से पहले पंजाब में सियासी भूचाल आ गया है। पंजाब सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर बग्गा ने यह वीडियो अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। भाजपा नेता बग्गा ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कैबिनेट मंत्री ने 21 साल की एक युवती, जो नौकरी की तलाश में थी,

.

.

उसे वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक शब्द कहे। बग्गा ने दावा किया कि मंत्री खुद भी आपत्तिजनक स्थिति में थे। इस मामले के संज्ञान में आते ही राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।

.

.

.

चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री के गरिमामयी पद पर इस प्रकार का अगर मामला सामने आ रहा है, तो यह चिंताजनक है। इस पूरे मामले की पुलिस को जांच करनी चाहिए। आयोग ने कहा कि अगर यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो कैबिनेट मंत्री के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

.

.

.