PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

पंजाब में लॉ-एंड-आर्डर की स्थित से लेकर, मंत्री के कारनामें के साथ-साथ “आप सरकार” को पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने घेरा, सुशील रिंकू भी रहे मौजूद,

jalandhar-punjab-bjp-chief-sunil-jakhar-and-sushil-kumar-rinku-reached-jalandhar-allegation-aap-government

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज बीजेपी पंजाब प्रधान सुनील कुमार जाखड़ ने जमकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। पंजाब प्रेस क्लब में पहुंचे जाखड़ ने कहा- राज्य में आप सरकार बनने के बाद हजारों करोड़ का नुकसान हो गया है। जगह जगह पर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को लेकर भी जाखड़ ने जमकर भड़ास निकाला।

.

.

जाखड़ ने कहा- प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं, बल्कि राजनीतिक पार्टियों से संबंध रखने वाले लोग हैं। इनकी राजनीति के चक्कर में कारोबारी परेशान हो रहे हैं। बीजेपी पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा- हम सभ्य समाज के लोग हैं। पहले भी ऐसे कई मंत्रियों पर इलजाम लगे हैं। मगर सीएम मान की जिम्मेदारी है कि इस पर कार्रवाई करना। बीजेपी के पंजाब प्रधान सुनील कुमार जाखड़ ने कहा-

.

.

पीएम मोदी के सामने मैंने पंजाब की नसल और पंजाब की फसल बचाने के लिए मुद्दे रखे हैं। पंजाब आम को लोगों ने 92 सीटें दी, मगर पूरे राज्यों में नशा आगे से ज्यादा बिक रहा है। राज्य में लोगों का आम आदमी पार्टी ने काफी निराश किया है। जाखड़ बोले- मेरा सवाल किसी मंत्री पर नहीं, बल्कि मेरा सवाल सीएम भगवंत मान पर है। क्योंकि हर मुद्दे पर वह चुप्पी साधे हुए हैं।

.

.

जालंधर की स्पोर्ट्स और लैदर इंडस्ट्री आम आदमी पार्टी की सरकार ने बर्बाद कर दी। जाखड़ ने कहा- राज्य में पूरी तरह से लॉ एंड आर्डर बर्बाद हो चुका है। सीएम मान दावा करते थे कि एक नंबर पर कॉल कर और घर पर आकर आपका काम करके जाएंगे। मगर भगवंत मान द्वारा किए गए सभी दावे झूठे निकले। आम द्वारा बोले के सभी झूठों को पूरा राज्य गवाह है।

.

.