PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया,

hmv-collegiate-celebrated-bio-diversity-day

.

PTB News “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश अधीन जैव विविधता अधीन लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बी पार्ट आफ द प्लान थीम को ध्यान में रखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, फोटो विद नेचर, पौधारोपण, कविता उच्चारण, पंजाब बायोडायवरसिटी बोर्ड, पीएससीएसटी तथा एनबीए के सहयोग से आयोजित की गईं।

.

.

इस अवसर पर छात्राओं को बोटेनिकल गार्डन एवं पेपर रीसाइकलिंग यूनिट का दौरा करवा कर उन्हें जैव विविधता के संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बताया कि यह थीम जैविक विविधता के संरक्षण में लोगों की हिस्सेदारी एवं जिम्मेदारी पर फोकस करता है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार है। इसलिए हमें ईश्वर द्वारा प्रदत्त जलवायु, पृथ्वी, पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं को सुरक्षित रखना है जो हमें कई तरह की आपदाओं से बचाने में मदद करती है।

.

.

उन्होंने छात्राओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया। डॉ. सीमा मरवाहा, डीन अकादमिक एवं स्कूल कोआर्डिनेटर ने भी कहा कि जैव विविधता की कमी के चलते आज प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, सूखा और तूफान आदि का खतरा बहुत बढ़ गया है इसलिए जैव विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है। छात्राओं द्वारा खूबसूरत पोस्टरों एवं स्लोगनों के माध्यम से सभी को जागरूक किया।

.

.

xपोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती अनुराधा ठाकुर एवं श्रीमती जूली ने निभाई जिसमें पोस्टर मेकिंग में रिया बडोला ने पहला, रमनजीत कौर ने दूसरा एवं अवनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में अशमीत कौर ने पहला, दीक्षा ने दूसरा एवं रिया बडोला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता उच्चारण एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती उपमा गुप्ता एवं श्रीमती रेणु वालिया ने निभाई।

.

.

जिसमें कविता उच्चारण में नैंसी ने पहला स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सोनल ने पहला, अनुभा ने दूसरा एवं अवनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में श्रीमती अरविंदर बेरी स्कूल को-कोआर्डिनेटर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को प्रकृति, जीव जंतुओं को सुरक्षित करके प्रदूषण को कम कर रीसाइकल प्रोडक्टस का प्रयोग कर इसमें अहम योगदान देना चाहिए एवं,

.

ऐसे संगठन के साथ जुड़ें जो जैव विविधता की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं और उनसे जुडक़र भी जैव विविधता को बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर स्कूल सैक्शन के अध्यापकगण उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम साइंस विभाग के अध्यापकगणों श्री रवि कुमार, सुश्री वंदना सेठी, सुश्री रिद्दिमा, सुश्री दिव्या एवं सुश्री चरणजीत की देखरेख में किया गया।

.

.