PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

के.एम.वी. की वल्र्ड क्लास लाइब्रेरी छात्राओं के उत्तम शिक्षा प्राप्ति के सपने को साकार करने में सहायक,

kmvs-world-class-library-providing-digital-services-to-the-students-2

.

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा आउटलुक मैगजीन्स एवं टाईम्स आफ इंडिया के सर्वेक्षण 2021 में से टॉप नेशनल रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर छात्राओं को उचित शिक्षा प्रदान कर समय के साथ चलने में निपुण बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

.

.

कन्या महाविद्यालय की वैश्विक स्तरीय लाइब्रेरी भी इस दिशा में एक पथ प्रदर्शक की तरह है जो छात्राओं के उच्च शिक्षा प्राप्ति के सपने को पूरा करने में सक्षम है। इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि अपनी छात्राओं को गुणवत्तता पर आधारित शिक्षा प्रदान कर विश्व स्तरीय नागरिक तैयार करने वाली संस्था,

.

.

कन्या महाविद्यालय द्वारा छात्राओं की निर्विघ्न शिक्षा को यकीनन बनाकर उन्हें उच्च स्तरीय ज्ञान परदान करने के लिए सदा विशेष प्रयत्न किए जाते हैं जिनमें के.एम.वी. की लाइब्रेरी द्वारा खास रोल अदा किया जा रहा है। 1 लाख से भी अधिक पुस्तकों एवं अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पूर्ण तौर पर लेस विद्यालय की लाइब्रेरी छात्राओं को प्रत्येक डिजिटल सुविधा प्रदान कर रही है।

.

.

100 से भी अधिक जर्नल्स , 50 से अधिक मैगजीन्स , लगभग 6200 ई-जर्नल्स आदि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ देश-विदेश का ज्ञान प्रदान करते हुए उनके जानकारी के घेरे को और अधिक विशाल करने में सहायक है। आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि ऑनलाइन एक्सेस कैटलॉग की मदद के साथ छात्राएं लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी प्राप्त करते हुए जरूरत के अनुसार अपनी पढ़ाई से संबंधित सामग्री हासिल कर सकती है।

.

इसके साथ ही लाइब्रेरी में मौजूद एन-लिस्ट, डेलनेट, एन.डी.एल. आई. तथा एम.एच.आर.डी. के द्वारा परिभाषित बहुत सारे वेब पोर्टल जैसे ऑनलाइन स्रोत विद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इसके साथ-साथ के.एम.वी. की लाइब्रेरी द्वारा प्रत्येक अध्यापक एवं छात्रा को ऑनलाइन रिसोर्सेज पर रजिस्टर भी किया गया है। अंत में उन्होंने श्रीमती हेमा, लाइब्रेरियन तथा समूह लाइब्रेरी स्टाफ द्वारा यह जाते प्रयत्नों के लिए उन्हें मुबारकबाद दी।

.

.