PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर द्वारा 'लॉ एंड सोशल साइंस का एक जर्नल' जारी किया गया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, टोल देने वालों को सरकार देने जा रही हैं बड़ी राहत , इतने रुपए में बन सकेगा ‘लाइफटाइम पास’ 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर पंहुचा US मिलिट्री प्लेन, 13 बच्चे भी शामिल ATM से कैश निकालना होगा और महंगा, फीस बढ़ाने को लेकर RBI ने क्या कहा, दिल्ली में आज होगा महा ‘दंगल’, 1.56 करोड़ वोटर करेंगे 699 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, क्रेटा कार सवार बदमाशों ने पंजाब कांग्रेस नेता पर की छह राउंड फायर, पूर्व विधायक जीरा की बच गई जान गौ-तस्करों को लेकर सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, गोली मारने का आदेश किया जारी, मशहूर पंजाबी सिंगर के घर पर चली गोलियां, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम,
Translate

दुःखद ख़बर, महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, कमरे में पंखे से लटकती मिली लाश,

haryana-fatehabad-female-doctor-committed-suicide-family-domestic-trouble

.

PTB Sad न्यूज़ फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद के बस स्टैंड के पीछे लूथरा अस्पताल की संचालिका डॉ.सुनीता लूथरा ने आज (15 जून) तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद सीन ऑफ क्राइम व शहर पुलिस की टीमें मौके पर छानबीन करने में जुटी हुई हैं। घटना का कारण घरेलू क्लेश माना जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय डॉ. देवेंद्र लूथरा और

.

.

उनकी धर्मपत्नी 62 वर्षीय डॉ.सुनीता लूथरा बस स्टैंड के पीछे कई सालों से चर्म रोग व मैटरनिटी अस्पताल चला रह हैं। उनके बेटे डॉ.प्रतीक लूथरा व बहू नैंसी लूथरा का भूना में क्लिनिक है। ग्रांउड फ्लोर पर अस्पताल और ऊपरी मंजिल पर डॉक्टर लूथरा और उससे ऊपर की मंजिल पर बेटे का परिवार रह रहा है। बताया जा रहा है कि पूरे परिवार में क्लेश चल रहा था।

.

haryana-fatehabad-female-doctor-committed-suicide-family-domestic-trouble

मृतका के बेटे प्रतीक ने बताया कि वह रोजाना की भांति साढ़े 8 बजे अपने क्लिनिक भूना जाने के लिए तैयार हुआ था और नीचे नाश्ता करने के लिए आया तो देखा कि उसकी मां अपने कमरे से अभी तक बाहर नहीं आई थी। उसने जब दरवाजा खोला तो दंग रह गया, उसकी मां सुनीता लूथरा कमरे में पंखे से बंधे फंदे पर लटकी हुई थी। उसने उन्हें नीचे उतारा और परिवार को मामले का पता चला।

.

.

डॉ. प्रतीक ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी डॉ.नैंसी और मां की आपस में नहीं बनती थी। इसको लेकर अकसर घर में क्लेश रहता था। उधर डॉ.सुनीता लूथरा के भाई विकास झंडई व सुनील ने अपने जीजा डॉ. देवेंद्र के खिलाफ गुस्सा प्रकट करते हुए कहा कि देवेंद्र उनकी बहन को परेशान करते थे। इस कारण वे चार-पांच साल से अपनी बहन के घर भी नहीं आ रहे थे।

.

उनकी बहन अक्सर फोन पर उन्हें परेशानी बयान करती थी। उन्होंने अपने जीजा पर उसे परेशान करने के आरोप जड़े। इस मामले में सिटी थाने के SHO रणजीत सिंह का कहना है कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घरवालों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इनके बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.

Latest News