PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, पंजाब के युवक ने कोर्ट परिसर में पूर्व विधायक पर हमले की नियत से चलाई गोलियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

himachal-pardesh-bilaspur-firing-court-complex-punjab-accused-arrested

.

PTB Crime न्यूज़ बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब देखते ही देखते एक युवक ने अधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। घायल की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

.

.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाला आरोपी सन्नी गिल पुत्र जिंदर सिंह पंजाब के लुधियाना में किला मोहल्ला का रहने वाला है और वहां कसाई की दुकान में झाड़ू मारने का काम करता है। आरोपी ने क्यों और किसके कहने पर गोली मारी, पुलिस इसकी आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, कांग्रेस के बिलासपुर से

.

.

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चार महीने पहले हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ पेशी के लिए कोर्ट आया था। इस दौरान सन्नी गिल ने उस पर गोली चलाई, जो सौरभ पटियाल की पीठ पर लगी। चार महीने पहले बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलीकांड में घायल सौरव पटियाल व उसके दोस्तों ने हमला कर लहूलुहान किया था। इस हमले में बंबर ठाकुर के चेहरे पर चोट लगी।

.

.

हमलावरों ने उनका माथा फोड़ दिया और नाक तोड़ दी थी। पुलिस ने बंबर पर हमले के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लिहाजा आज के गोलीकांड को उस झगड़े से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना के बाद मंडी रेंज के डीआईजी शिवा कुमार भी बिलासपुर मुख्यालय पर पहुंच गए। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल सौरव पटियाल को एम्स रेफर किया गया है।

.