PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

हिमाचल में युवकों की दबंगई, थार सवार युवकों की Video Viral, पुलिस ने की यह कारवाई,

himachal-pardesh-shimla-haryana-youths-fighting-video-shimla

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हरियाणा के पर्यटकों को मारपीट व दबंगई करना महंगा पड़ा है। पुलिस ने इनका बिना लाइसेंस और शराब पीकर गाड़ी चलाने के दो चालान किए है। बिना लाइसेंस ड्राइविंग का 5000 रुपए का चालान काटा गया, जबकि शराब पीकर चालान की पेनल्टी कोर्ट तय करेगा। दरअसल, सोमवार शाम के वक्त शिमला रेलवे स्टेशन के समीप HR 71-L-7600 नंबर थार में आए युवकों

.

.

की स्थानीय लोगों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान दो गुटों में मारपीट भी हुई। इसमें एक युवक को सड़क की रेलिंग से नीचे फेंका गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और लड़ाई को रोका। मारपीट की इस घटना का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बालूगंज पुलिस के अनुसार,

.

.

बीती शाम को थाना में मारपीट की सूचना मिली थी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। मगर तब तक वहां मौजूद दूसरा पक्ष जिनके साथ मारपीट हुई, वह मौके से चले गए थे। इस वजह से मारपीट की इस घटना में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने थार गाड़ी के चालान जरूर किए है। पुलिस के अनुसार, हरियाणा नंबर की गाड़ी में घूमने आए युवकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था और शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। इसलिए दो चालान किए गए।

.

.