PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नेपाल में हुआ प्लेन क्रैश, 19 लोग थे सवार विमान में सवार, गिरते ही लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,

plane-crashes-nepal-19-people-were-on-board-was-going-from-kathmandu-to-pokhara-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ नेपाल : नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा विमान क्रैश हो जाने की ख़बर से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्लेन में क्रू सहित 19 लोग सवार थे। यह काठमांडू से पोखरा जा रहा था। प्लेन ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 11 बजे यह क्रैश हो गया।

.

.

प्लेन सौर्या एयरलाइन्स का था। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हादसे में जानमाल के नुकसान से जुड़ी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।

.

.

नेपाल की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया है। हादसे के बाद घायल पायलट को अस्पताल पहुंचाया गया है।

.

.