PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

देश के इस प्रसिद्ध कैंपस में चली गोलियां, 2 कर्मचारी हुए घायल, पकड़ा गया हमलावर,

firing-in-aligarh-muslim-university-campus-2-employees-injured-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैंपस में फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 2 कर्मचारियों पर फायरिंग की गई। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने 2 हमलावरों को पकड़ लिया है। इसके अलावा फायरिंग के दौरान घायल दोनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

.

.

गोली चलते ही आस-पास मौजूद सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हो गए और हमलावरों को तुरंत धर दबोचा। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आगे की जांच की जा रही है। पिछले साल सितंबर में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में फायरिंग का मामला सामने आया था। जनाकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कैंटीन संचालक से हफ्ता मांग रहे थे।

.

.

जब कैंटीन संचालक ने हफ्ता देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने वहां फायरिंग कर दी। यह वारदात जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्पेशल वार्ड के पास स्थित कैंटीन के बाहर हुई थी। आधा दर्जन से ज्यादा फायरिंग के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस घटना में एक महिला घायल हो गई थी। बताया गया कि कैंटीन के विवाद को लेकर यहां पहले भी लड़ाई और फायरिंग हो चुकी है।

.

.