PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

शेयर बाजार में निवेशकों को लगा बड़ा झटका, गिरावट के साथ खुली मार्किट,

stock-market-got-a-shock-sensex-opened-with-a-fall-of-540-points

.

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : बजट के बाद बाजार की रौनक लगातार गायब सी दिख रही है। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स ओपनिंग टाइम सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 542.41 अंक लुढ़ककर 79606.47 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, निफ्टी भी 173 अंक टूटकर 24240.50 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की।

.

.

ऐसा देखा गया कि 23 जुलाई को पेश केंद्रीय बजट 2024 को लेकर बाजार में उत्साह नहीं देखा गया। व्यापक सूचकांक नकारात्मक क्षेत्र में खुले। बैंक निफ्टी इंडेक्स 554.70 अंक की गिरावट के साथ 50,762.30 पर खुला। कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, नेस्ले और एचयूएल प्रमुख लाभ में रहे, जबकि एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉर्प और श्रीराम फाइनेंस नुकसान में रहे।

.

.

गुरुवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.12% की गिरावट के साथ 77.37 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.34% की गिरावट के साथ 81.43 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं। एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, 24 जुलाई 2024 को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 5,130.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3137.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

.

.