PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

देश के भगोड़े कारोबारी विजय माल्या पर अब लिया इस बोर्ड ने बड़ा एक्शन,

sebis-big-action-against-vijay-mallya-ban-on-dealing-in-stock-market-3-years-big-news

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने विजया माल्या के भारतीय सिक्योरिटीज मार्केट में लेन-देन करने पर तीन सालों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। सेबी ने कहा है, विजय माल्या के सिक्योरिटीज मार्केट को एक्सेस करने पर रोक लगाई जाती है साथ ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर सिक्योरिटीज के खरीदने,

.

.

बेचने या किसी भी प्रकार की डीलिंग करने या सिक्योरिटीज मार्केट के साथ किसी भी प्रकार से जुड़ने पर अगले तीन सालों तक के लिए प्रतिबंध लगाया जाता है। सेबी ने जारी अपने आदेश में कहा, विजय माल्या किसी भी हैसियत में लिस्टेड कंपनी या कोई भी प्रस्तावित लिस्टेड कंपनी के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर आदेश के जारी होने की तारीख

.

.

से लेकर अगले तीन सालों तक नहीं जुड़े रहेंगे। इस अवधि के दौरान विजय माल्या की किसी भी सिक्योरिटीज की होल्डिंग जिसमें म्यूचुअल फंड्स में यूनिट्स भी शामिल है वो फ्रीज रहेगा। सेबी का विजय माल्या को लेकर जारी आदेश फौरी तौर पर लागू हो चुका है। सेबी इस बात की जांच कर रही थी कि माल्या अपने शेयरों की ट्रेडिंग में अप्रत्यक्ष रुप से शामिल है या नहीं।

.

.

सेबी की चीफ जनरल मैनेजर अनीता अनूप ने लिखा कि, सबूतों पर गौर करने के बाद सामने आया कि माल्या ने न सिर्फ FII नियमों का उल्लंघन किया है, बल्कि भारत में मौजूद अपने ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में गलत तरीके से सिक्योरिटीज की खरीदी और बिक्री की। यह निवेशकों के हितों के खिलाफ था और इसका मकसद बाजार के प्लेयर्स को धोखा देना था।

.

.