PTB News

Latest news
दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन,

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के भाई के घर घुसा चोर, लोगों ने पकड़ा,

punjab-fazilka-abohar-arvind-kejriwals-brother-thief

.

.

PTB Big न्यूज़ अबोहर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चचेरे भाई जोकि अबोहर के गली नंबर 1 के साथ वाली गली में रहते हैं के घर में आज दिन दहाड़े एक चोर घुस गया और टोंटियां आदि चोरी कर ली। चोरी कर घर से भागते हुए चोर कांच लगने से घायल हो गया। भागते चोर को परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक महेंद्र कुमार ने बताया कि, वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के चचेरे भाई हैं।

.

.

आज सुबह करीब साढे 7 बजे एक चोर उनके मकान की दिवार फांदकर घर में घुस आया और उनके कमरे का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश करते हुए वहां पर लगी टूटियां तोड़कर चुरा ली। चोरी करने के बाद चोर वापस मेन गेट से भागने लगा तो सामने के घर में रहने वाले परिवार की सदस्यों ने उसे काबू कर लिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। लेकिन करीब डेढ घंटे तक पुलिस मौके पर ही नहीं पहुंची।

.

.

इसके बाद उनके बेटे ने जिले की डीसी और एसएसपी को फोन लगाकर घर में चोर घुसे होने की सूचना दी तो उनके आदेश पर पुलिस कर्मचारी बाद में मौके पर आए। पुलिस कर्मचारियों ने मकान का जायजा लिया। जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शीशा लगने से घायल हुए चोर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। महिंद्र बिंदल ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि शहर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

.

.

Latest News