PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर : सिविल हॉस्पिटल में हुई कोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला डाक्टर के साथ बलात्कार जैसी घटना, मामला होश उड़ा देने वाला,

rape-in-jalandhar-civil-hospital-young-lady-punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के सिविल अस्पताल में एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। यह हादसा हू-ब-हू कोलकाता के सरकारी अस्पताल परिसर में महिला डाक्टर के साथ हुए बलात्कार के जैसा ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि यह पीड़ित महिला डाक्टर नहीं है और उक्त पीड़ित महिला जीवित है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के सिविल अस्पताल परिसर में एक शादीशुदा महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है।

.

.

महिला द्वारा शोर मचाने पर घटना का खुलासा हुआ जिसके बाद थाना 4 के एस.एच.ओ. हरदेव सिंह पुलिस पाटी सहित सिविल अस्पताल पहुंचे। आरोपी की पहचान के लिए मैडीकल सुपरिंटैंडैंट दफ्तर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक की गई। इस दौरान एस.एच.ओ. के साथ सीनियर मैडीकल आफिसर डा. वरिंद्र कौर, डा. परमजीत सिंह भी मौजूद थे। हालांकि घटना के बाद अस्पताल में हड़कम्प मच गया।

.

.

जानकारी के मुताबिक करीब 25 वर्षीय महिला मनप्रीत (काल्पनिक नाम) शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं और वह नकोदर के पास एक गांव में रहती है। महिला की मां बीमार है और वह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। महिला के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे वह सीढियों से नीचे उतर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति उसे धक्के से बैसमैंट में ले गया। उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। उक्त व्यक्ति ने उसके गले को कपडे़ से भी दबाया और उसका मोबाइल फोन ले गया।

.

.

इसके बाद करीब 2 बजे वह चीखती हुई बैसमैंट से बाहर निकली और अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों को पुरी बात बताई। महिला का कहना है कि उसके साथ बलात्कार करने वाले को सामने आने पर वह पहचान सकती है। थाना 4 के एस.एच.ओ. हरदेव सिंह का कहना है कि पहले सूचना पुलिस के पास आई थी कि महिला के साथ बलात्कार हुआ है, लेकिन जैसे ही पुलिस ने महिला को ब्यान दर्ज करने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया।

.

.

सिविल अस्पताल की मैडीकल सुपरिंटैंडैंट (एम.एस) डा. गीता ने घटना घटित होने के बाद देर शाम तक अपने आफिस में मौजूद रही। पूरे मामले की जानकारी हासिल करने के बाद सुरक्षा कर्मचारियों को नए आदेश जारी किए ताकि अस्पताल की सुरक्षा यकीनी बनाए जा सके। डा. गीता ने कहा कि यदि सुरक्षा के दौरान कोई समस्या उन्हें पेश आती है तो वह उनके नोटिस में मामला लाए ताकि वह समस्या का हाल कर सके। अस्पताल की सुरक्षा में किसी प्रकार की सेंध नहीं लगनी चाहिए।