PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

BJP नेता की खौफनाक तरीके से की बदमाशों ने हत्या, वारदात के बाद हुए फरार,

bihar-patna-bjp-leader-ajay-shah-murder-case-crime-news

PTB Big न्यूज़ बिहार : बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीजेपी-जेडीयू का राज है। लेकिन आलम यह है कि, बिहार में बीजेपी नेता ही सुरक्षित नहीं हैं। बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी के एक नेता को गोलियों भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया है। हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार होने में सफल रहे। मृतक बीजेपी नेता की पहचान अजय शाह (करीब 50 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि, बीजेपी नेता अजय शाह बिहार में बजरंगपुरी मंडल के पूर्व महामंत्री भी रह चुके थे।

.

.

इसके साथ ही वह डेयरी बूथ का संचालन करते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वारदात के वक्त बीजेपी नेता अजय शाह पटना के आलमगंज क्षेत्र में अपने डेयरी बूथ पर मौजूद थे. इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए 2 बदमाश अजय शाह के करीब पहुंचे और अचानक पिस्तौल निकालकर उनपर गोलियां चला दीं। जिसके बाद अजय शाह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। जबकि इस बीच बदमाश मौके से फरार हो गए।

.

.

इधर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वही सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बीजेपी नेता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां अजय शाह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीजेपी नेता के हत्याकांड से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। वहीं परिवार और आसपास के लोगों से पूछताक्ष के साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच कर रही है। दरअसल, बदमाश सीसीटीवी कैमरे में वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं।

.

.

वारदात का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि बादमाश बीजेपी नेता पर गोलियां चलाकर भाग रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदु पर छानबीन कर रही है। घटना स्थल पर पहुंचे पटना सिटी एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि हत्या की घटना में पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अपराधियों की पहचान कर रही है। अभी तक इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

.

.