PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

ट्रेनी डॉक्टर मर्डर केस मामले में आगे आया कलकत्ता हाईकोर्ट,

investigatio-trainee-doctor-murder-case-now-with-cbi-shubhendu-adhikari-called-high-court-guardian-justice

PTB Big न्यूज़ कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या की सीबीआई जांच का आदेश दे दिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपकर कलकत्ता हाईकोर्ट न्याय की प्रहरी के रूप में आगे आया है।

.

.

शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से कहा, मेरे और दो अन्य लोगों द्वारा दायर जनहित याचिका में कहा गया था कि राज्य सरकार अपराधियों को बचाने के लिए एक कवर-अप कहानी और बलि का बकरा बनाकर बिल्ली और चूहे का खेल खेल रही है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, अब ये सब नहीं चलेगा और दोषियों को पकड़ा जाएगा और अब उन्हें दंडित किया जाएगा।

.

.

उन्होंने आगे कहा, राज्य प्रशासन एक बार फिर एक मेहनती डॉक्टर के जीवन की रक्षा करने के अपने कर्तव्य में विफल रहा और राज्य में महिलाओं के खिलाफ किए गए एक भीषण अपराध को छुपाने की कोशिश कर राज्य के हर नागरिक को निराश किया। कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा, माननीय कोर्ट ने कोलकाता पुलिस आयुक्त के साथ-साथ आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल पर कड़ी कार्रवाई की है और

.

.

राज्य प्रशासन में प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मिलकर उनके द्वारा खेले जा रहे गंदे खेल को उजागर किया है। सीबीआई पर भरोसा जताते हुए भाजपा नेता ने कहा, अब जब सीबीआई जांच अपने हाथ में ले रही है, तो मुझे इस पर पूरा भरोसा है कि वह सच सामने लाएगी और एक बेटी को उसके माता-पिता से और एक योग्य डॉक्टर को बिरादरी से छीनने के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाएगी। सत्य की जीत हो।

.

.

मेरी प्रार्थना है कि उस आत्मा को शांति मिले जो असमय चली गई। कोर्ट ने मामले की जांच कर रही कोलकाता पुलिस की एसआईटी को भी निर्देश दिया कि वह सभी संबंधित दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य तुरंत सीबीआई को सौंप दे। पुलिस द्वारा प्रस्तुत केस डायरी की जांच करते हुए कोर्ट ने पाया कि जांच की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इससे पहले सोमवार को सीबीआई ने कहा था कि अगर पुलिस रविवार तक केस नहीं सुलझा पाती है तो वो इसे सीबीआई को सौंप देगी।