PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

महिला डॉक्टर के बाद अब नर्स से की दरिंदे ने हैवानियत, अब किया डॉक्टर ने बलात्कार, अस्पताल सीज

brutality-nurse-moradabad-doctor-raped-ward-boy-had-locked-door-outside-hospital-sealed-big-news

PTB Crime न्यूज़ मुरादाबाद : देशभर में जहां अभी तक कोलकाता में हुई ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में लोगों का अभी तक आक्रोश है, वहीं इसी बीच, मुरादाबाद के कोतवाली ठाकुरद्वारा क्षेत्र के निजी अस्पताल में अनुसूचित जाति की एक नर्स से हैवानियत की एक और खबर आई जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। नर्स को बंधक बनाकर डॉक्टर ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।

.

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के साथ अन्य दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शाहनवाज (डॉक्टर), (जुनैद) वार्ड बॉय और नर्स (मेहनाज) के तौर पर हुई है। अस्पताल को भी सील कर दिया गया है। इन तीनों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

.

.

आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अस्पताल को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने कहा, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी अस्पताल में पिछले 10 माह से नर्स के तौर पर जॉब कर रही थी। 17 अगस्त को अस्पताल में उसकी नाइट ड्यूटी थी। अस्पताल में दूसरी नर्स ने उसे कहा कि डॉक्टर ने बुलाया है।

.

.

लेकिन मेरी बेटी ने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वार्ड बॉय जुनैद और नर्स मेहनाज उसे जबरन बंधक बनाकर अस्पताल के ऊपर बने कमरे में ले गए। दोनों ने बाहर से ताला लगा दिया। इस दौरान, डॉक्टर ने नर्स से बलात्कार किया। पीड़िता मदद के लिए चीखती रही, चिल्लाती रही। लेकिन, कोई भी मदद के लिए नहीं आया। आरोपी ने पीड़िता को धमकाया और किसी को कुछ भी बताने से मना किया।

.

.

ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता का मोबाइल भी छुपा लिया गया जिससे वो किसी को कॉल न कर सके। बता दें कि कोलकाता कांड के बाद से डॉक्टर कामकाजी जगहों पर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर वह अपने वर्क प्लेस पर ही सुरक्षित नहीं हैं तो वह काम कैसे करेंगे।

.