PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

महिला डॉ. के बाद स्कूल के सफाईकर्मी ने तीन साल की दो बच्चियों के साथ की दरिंदगी

thane-mumbai-two-3-year-girls-assaulted-thane-badlapur-school-parents-sit-on-protest-with-demands

PTB Big न्यूज़ ठाणे : ठाणे जिले के बदलापुर शहर के पूर्व परिसर स्थित शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में महज तीन से चार साल की दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जब माता-पिता को इसका एहसास हुआ, तो वे स्कूल और पुलिस के पास पहुंचे। इस मामले में पुलिस द्वारा केस को दर्ज करने में टाल मटोल किए जाने से अभिभावकों में नाराजगी का माहौल है।

.

.

शुक्रवार की देर रात 1 बजे यह मामला दर्ज हुआ, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी स्कूल में साफ सफाई का काम करता है। शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में इस तरह की घटना होने से अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में जूनियर केजी में पढ़ने वाली दो बच्चियों के साथ यह घटना घटी है। इनमें एक बच्ची की उम्र 3 साल 10 महीने तथा दूसरी की उम्र मात्र 4 वर्ष है।

.

.

4 वर्षीय मासूम ने अपने माता पिता को बताया कि स्कूल में दादा के नाम से मशहूर एक शख्स ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ है। फिर माता-पिता ने उस लड़की की कक्षा की एक अन्य लड़की के माता-पिता को सूचित किया। संदेह होने पर वह अपनी बेटी को जांच के लिए बदलापुर पूर्व के एक अस्पताल में ले गए। इस जांच के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की कि मासूम से संबंध स्थापित किया गया है। डाॅक्टरों ने घटना की पुष्टि करने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी और

.

.

अभिभावक थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। अंबरनाथ के सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश वराडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है। वराडे ने यह भी कहा है कि आरोपी स्कूल का ही सफाई कर्मचारी है। पुलिस ने कहा कि अभिभावकों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही।

.

.