PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

SC/ST वर्ग की तरफ से कल भारत बंद का किया गया एलान, जाने पूरा सच

bharat-bandh-was-declared-by-sc-st-community-tomorrow-21-august-2024

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भरतपुर में SC/ST वर्ग की तरफ से 21 अगस्त यानी कल भारत बंद का ऐलान किया गया है। इस आहवान को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने भी समर्थन दिया है। बसपा के सभी कार्यकर्ता और नेता देशभर में भारत बंद आंदोलन में शामिल रहेंगे। इस दौरान कई संगठन कल जगह-जगह रैलियां निकालेंगे, जिसको लेकर भरतपुर पुलिस लगातार शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अपील कर रही है। इसके लिए जिलेभर के थानों में CLG बैठक बुलाकर सदस्यों से बात भी की जा रही है।

.

.

इस दौरान कच्छावा ने बताया कि 21 अगस्त को भारत बंद के संदर्भ में सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक ख़बरें फैलाई जा रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्बारा आरक्षण को पूर्ण रूप से ख़त्म कर दिया गया है। यह पूरी तरह से झूठ है। यह एक भ्रामक खबर है। भरतपुर की जनता से निवेदन है की इस तरह की भ्रामक ख़बरों पर विशवास न करें। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो निर्णय लिया गया है। वह वर्गीकरण और क्रीमीलेयर के संदर्भ में है न कि आरक्षण को ख़त्म करने के संदर्भ में, 21 अगस्त को भारत बंद का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए। शहर में जगह-जगह SC/ST वर्ग की तरफ से रैलियां निकाली जाएंगी। जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।

.

bharat-bandh-was-declared-by-sc-st-community-tomorrow-21-august-2024

 

.

वहीं भारत बंद की घोषणा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रेंज के चारों जिलों में संवदेनशील क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं जहां पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। पुलिसकर्मियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीकानेर रेंज के चारों जिलों में संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। शहर में सदर पुलिस थाना क्षेत्र, कोलायत और खाजूवाला को संवेदनशील माना जा रहा है। इन क्षेत्रों में स्थान पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा।

.

.

सभी पुलिस थानों को एसएचओ को मुस्तैद रहने और सूचनाएं जुटाने के लिए कहा गया है। गुप्तचर एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी संगठन, संस्थाओं और संबंधित लोगों से बातचीत में जुटे हैं। जिले में सोमवार को व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों के साथ भी मीटिंग की गई है। अभी तक बीकानेर में अधिकृत रूप से किसी संगठन, संस्था ने बंद की अगुवाई नहीं की है। पुलिस अधिकारियों को मंगलवार तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। शनिवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत और डीजी यूआर साहू ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर बंद के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

.

.