PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर से बड़ी ख़बर, जुए के अड्डे को ही लुटेरों ने बना लिया अपना निशाना,

jalandhar-sodal-nagar-gambling-worth-lakhs-rupees-looted-punjab

पिस्तौल दिखाकर 4 लुटेरों ने लूटी लाखों की नगदी, हुए फरार,

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते सोढल सड़क मार्ग पर देर रात पिस्टल दिखाकर लुटेरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया और भाग खड़े हुए। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरों ने जुए के अड्डे पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोढल रोड स्थित JMP फैक्ट्री के सामने की है।

.

.

जहां उक्त आरोपियों द्वारा लाखों रुपए लूटे की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है की इससे पहले भी उक्त जुए के अड्डे पर लूट हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात छत पर करीब 20 युवक जुआ खेल रहे थे। इसी बीच बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर सवार होकर आये 4 युवक प्लेटफार्म पर पहुंचे और आते ही चारों ने पिस्तौल निकाल ली।

.

.

उन युवकों ने जुआ खेल रहे युवकों को धमकी दी कि अगर किसी ने भागने की कोशिश की या पैसे नहीं दिए तो उसे गोली मार दी जायेगी। इस दौरान जुआ खेल रहे सभी युवकों ने अपनी जेब से सारे पैसे निकाल कर उन्हें दे दिए। यह रकम करीब ढ़ाई लाख रुपए की बताई जा रही है। इस वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल ये जुआ किसके द्वारा लूटा गया, इसी पर कोई खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

.

.

वहीं इस घटना के बाद थाना 8 के एसएचओ गुरमुख सिंह ने मीडिया के कुछ बंधुओं को बताया कि लूट की उनको शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने ड्यूटी ऑफिसर सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को मौके पर भेजकर जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जाएगी और उसके आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

.

.