PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर : 50 साल से लॉटरी खरीद रहे कबाड़ी की खुली किस्मत, 2.5 करोड़ की लगी लॉटरी,

junk-dealer-from-jalandhar-adampur-won-lottery-of-rs-25-crore-punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां जिले के कस्बा आदमपुर में एक बुजुर्ग कबाड़ी की करीब ढ़ाई करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। 67 वर्षीय प्रीतम लाल जग्गी ने लॉटरी का ये टिकट राखी के मौके पर मात्र 500 रुपए में खरीदा था। प्रीतम सिंह ने बताया कि वो कबाड़ी का काम करते हैं और पिछले 50 सालों से लॉटरी का टिकट खरीद रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी की कभी ना कभी तो उनकी किस्मत चमकेगी।

.

.

प्रीतम बताते हैं कि उन्हें अखबार में देखकर पता चला की उनकी लॉटरी लग गई है। हालांकि उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद जब लॉटरी बेचने वाली एजेंसी का उन्हें फोन आया तो तब उन्हें इस बात पर विश्वास हुआ। आदमपुर निवासी प्रीतम ने बताया की वो पिछले 50 सालों से टिकट खरीद रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने लॉटरी का टिकट शहर से आए सेवक नाम के व्यक्ति से खरीदा था। ये टिकट उन्होंने अपने नाम से नहीं बल्कि अपनी पत्नी अनीता जग्गी उर्फ बबली के नाम से खरीदा था।

.

.

जिसका टिकट नंबर 452749 था। रविवार को सुबह जब उन्होंने अखबार पढ़ा तो तब पता चला कि उनकी लॉटरी निकल चुकी है। प्रीतम ने मीडिया के बंधुओं को बताया कि मुझे पहले यकीन नहीं हुआ कि मेरी लॉटरी निकली है, मगर फिर मुझे शहर से लॉटरी बेचने वाली एजेंसी का फोन आया। जिसके बाद मुझे यकीन हुआ की मेरी सच में लॉटरी लग गई है। ये खबर सुनते ही वो खुशी से झूम उठे जब उन्होंने ये खबर अपने परिवार को सुनाई तो पूरा परिवार भी काफी खुश हुआ। जानकारी देते हुए प्रीतम ने आगे यह भी बताया की

.

.

वो लॉटरी सिर्फ एक ही एजेंसी से नहीं खरीदते थे बल्कि जहां से मिल जाए वो वहीं से लॉटरी खरीद लेते थे। इस बार उन्होंने जो राखी बंपर लॉटरी खरीदी थी उसकी कीमत 500 रुपए थी और उसका विनिंग अमाउंट ढाई करोड़ रुपए था। प्रीतम ने कहते हैं कि पैसा मिलने पर वो पूरी रकम का करीब 25 प्रतिशत पैसा सामाजिक कार्यों में लगाएंगे। बता दें कि लॉटरी विजेता कबाड़ी का काम करते हैं और इसी से अपने घर का गुजारा करते हैं। प्रीतम का एक बेटा है और वो भी इसी काम में लगा हुआ है।

.

.

प्रीतम को हमेशा से ही उम्मीद थी की एकदिन उसकी किस्मत जरूर चमकेगी और उनके गरीबी के दिन दूर जा जाएंगे। वक्त का खेल देखिए की प्रीतम की किस्मत को चमकने में 50 साल बीत गए। प्रीतम सिंह ने बताया कि वह पिछले कई सालों से कबाड़ का काम करते आ रहे हैं, लेकिन आजतक ना तो वो अपना घर बनवा पाएं हैं और ना ही अपनी दुकान। प्रीतम सिंह ने आगे बताया मैं पिछले 50 साल से लॉटरी की टिकट खरीद रहा हूं। जब मैंने पहला टिकट खरीदा था, तब लॉटरी की टिकट का रेट 1 रुपए था। मगर मैंने तब से लॉटरी टिकट लेना नहीं छोड़ा।