PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब : IAS अधिकारी के घर ED ने की छापेमारी, करोड़ों की नकदी और ज्वेलरी हुई बरामद,

ed-raids-former-ias-officers-house-chandigarh-cash-and-jewelery-worth-crores-recovered-action-taken-matter

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : लोटस 300 प्रोजेक्ट (Lotus project) मामले में ED (ED Raid) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में चंडीगढ़ में रिटायर अधिकारी व नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह के घर पर छापेमारी की गई है। छापेमारी में 1 करोड़ रुपए की नकदी, 12 करोड़ रुपए के हीरे, 7 करोड़ रुपए के सोने के गहने और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हुए हैं।

.

.

लोटस 300 प्रोजेक्ट 300 करोड़ रुपये का घोटाला था। इस मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामले की जांच कर रही है। यह जमीन हैसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (HPPL) को लोटस 300 परियोजना को विकसित करने के लिए दी गई थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने घोर लापरवाही के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण को फटकार भी लगाई थी। ED ने दो दिनों में चंडीगढ़ समेत 11 जगहों पर रेड की थी।

.

.

यह रेड दिल्ली, मेरठ और नोएडा में हुई थी। इस दौरान प्रोजेक्ट में शामिल रहे प्रत्येक व्यक्ति की संपत्ति को खंगालने की कोशिश की गई। जिसके बाद यह चीज सामने आई है। इस मामले में ED ने पहले ही मनी लाँड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जानकारी के मुताबिक, पूर्व आईएएस अधिकारी मोहिंदर सिंह बसपा सरकार के खास अफसरों में एक माने जाते थे। इस दौरान मेरठ निवासी आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के ठिकानों पर ईडी ने रेड की थी। उनके यहां से भी करोड़ों रुपए के हीरे बरामद हुए है।

.

.