PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

डोनाल्ड ट्रंप की जीत के साथ झूमीं Share Market, 47वें राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने दिया बड़ा बयान,

donald-trump-as-he-becomes-the-47th-president-share-market-us-market-before-poll-results

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली / मुंबई / वशिंगटन : आज यानि बुधवार को अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी करते हुए अमेरिका वासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज से पहले ऐसा नजारा नहीं देखा। हम अपने बॉर्डर को मजबूत करेंगे। देश की सभी समस्याएं दूर करेंगे और उनका हर पल अमेरिका के लिए है।

.

.

ट्रंप ने कहा, ”47वें राष्ट्रपति के रूप में मैं हर दिन आपके लिए लड़ूंगा। यह अमेरिका के लिए एक शानदार जीत है, जो अमेरिका को फिर से महान बनाएगी” उन्होंने आगे कहा, ”मैं आपके परिवार और भविष्य के लिए लड़ूंगा। हमें स्विंग स्टेट के मतदाताओं का भी साथ मिला। अगले चार साल अमेरिका के लिए स्वर्णिम होने वाले हैं। जनता ने हमें बहुत मजबूत जनादेश दिया है।”

.

.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हो गई है, ऐसा फॉक्स न्यूज ने ऐलान किया है। ट्रंप की जीत के साथ अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिकी लोग रिपब्लिकन पार्टी की इस जीत को कैसे स्वीकार करते हैं। वहीं आज सुबह से ही आईटी शेयरों में मजबूती की बदौलत 12:18 मिनट पर सेंसेक्स 666.48 (0.83%) अंक चढ़कर 80,143.11 पर पहुंच गया।

.

.

दूसरी ओर, निफ्टी 202.00 (0.83%) अंक मजबूत होकर 24,415.30 पर आ गया। भारतीय बाजार में यह हरियाली अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती के बीच दिख रही है, जहां डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस पर रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़त बना ली है।

.