PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी खबर, आतंकवादियों को पनाह देने वालों पर अब होगा बुलडोजर एक्शन,

preparations-for-bulldozer-action-jammu-and-kashmir-action-will-be-taken-against-those-who-provide-shelter-to-terrorists

.

.

PTB Big न्यूज़ श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति आतंकवादियों को पनाह देता है तो उसके खिलाफ बुलडोजर एक्शन किया जाएगा। बारामूला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा, मैंने सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं

.

.

कि वे किसी भी निर्दोष को नुकसान न पहुंचाएं, लेकिन आतंकवादियों को पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके घरों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह कहकर खुद को बचाने की कोशिश करते हैं कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। लेकिन यह अन्याय नहीं है, बल्कि न्याय है। एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है।

.

.

उन्होंने कहा, हमारा पड़ोसी अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हमें चिंता इस बात की है कि यहां के कुछ लोग उनके इशारे पर काम कर रहे हैं। सिन्हा ने गगनगीर में आतंकवादियों द्वारा चिकित्सक और प्रवासी मजदूरों की हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर लोग आतंकवादियों के खिलाफ खड़े नहीं होंगे तो स्थिति नहीं बदलेगी। बुलडोजर एक्शन एक कठोर कदम है, जिसका उद्देश्य आतंकवादियों को पनाह देने वालों को डराना और आतंकवाद को रोकना है।

.

.

.