PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दुःखद ख़बर, अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आ गया किसान, हुई मौत, घर पर छाया मातम,

punjab-gurdaspur-farmer-jagjit-singh-tractor-accident-death-family-shock

.

.

PTB Sad न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के जिला गुरदासपुर के अधीन पड़ते कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव कोटली थाबलां में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में झोने की फसल खेतों से लेकर आ रहा ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे आ गया। जानकारी के अनुसार, जब वह खेतों से घर की तरफ आ रहा था, तो अचानक मोड़ काटते हुए उसका ट्रैक्टर पलट गया और

.

.

वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है। मृतक का परिवार बेहद दुखी है, और उनका कहना है कि जगजीत सिंह बहुत मेहनती और ईमानदार इंसान था। घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के ताये के बेटे रविंदर सिंह ने बताया कि

.

.

उनका भाई हमेशा कठिन परिश्रम करने वाला था और परिवार के लिए हर समय तत्पर रहता था। अब इस दुखद घटना के बाद उसके परिवार में भारी शोक का माहौल है। मृतक के गांव में इस हादसे के बाद गहरी शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार इस कठिन घड़ी में एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं। मृतक की पत्नी और बच्चे सदमे में हैं और घर में हर तरफ मातम का माहौल है।

.

.

.