PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, डोली विदा होने से पहले दुल्हन को लगी गोली, मचा हड़कंप,

punjab-ferozepur-bride-shot-shot-before-the-palanquin-left-causing-commotion-at-the-scene

दुल्हन के भाई और पैलेस मालिक के खिलाफ दर्ज हुई FIR,

.

PTB Big न्यूज़ फ़िरोज़पुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर के खाई फेमे की गांव में शादी की खुशियां पर उस समय ग्रहण लग गया। जब शादी समारोह के दौरान हुए हवाई फायर के दौरान चली गोली सीधे दुल्हन को जा लगी। सिर में गोली लगने से दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान दुल्हन को गोली लगने के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। दुल्हन को आनन फानन में पास ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

.

punjab-ferozepur-bride-shot-shot-before-the-palanquin-left-causing-commotion-at-the-scene

.

मामले की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची व मामले की जाँच में शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने बताया कि हाशम टूट गांव निवासी बाज सिंह के घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी। शादी के मौके से मेहमान घर पर जुटे हुए थे। बाज सिंह की बेटी बलजिंदर कौर का रिश्ता तरनतारन जिले के सरहाली कलां गांव निवासी गुरप्रीत सिंह से तय हुआ था। बलजिंदर कौर की शादी की खुशी में किसी ने हवाई फायर कर दिया।

.

.

इसी दौरान अचानक एक गोली दुल्हन के सिर में जा लगी। इस फायरिंग से शादी समारोह में भगदड़ मच गया। इस दौरान मेहमानों की नजर जब दुल्हन बनी बलजिंदर कौर पर पड़ी तो बलजिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। मंजर देखकर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। आनन फानन में एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। एंबुलेंस की मदद से परिजनों ने दुल्हन को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां दुल्हन की हालत गंभीर बनी हुई है।

.

punjab-ferozepur-bride-shot-shot-before-the-palanquin-left-causing-commotion-at-the-scene

.

वहीं डॉक्टर, बलजिंदर कौर का इलाज करने में जुटे हुए हैं। घटना से परिजन काफी दुखी हैं। मेहमान भी बलजिंदर कौर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जाँच के लिए CCTV फुटेज जब्त कर ली तो पता चला की गोली किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही भाई ने चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन के भाई व पैलेस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली करवाई शुरू कर दी है।

.

.