PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस कर्मी ने कर दिया ऐसा कांड क़ि पुलिस अधिकारी भी रह गए हैरान, किया गिरफ्तार,

punjab-police-personnel-lovpreet-singh-arrested-with-heroin-worth-crores-of-rupees

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : 14 करोड़ रुपए की हेरोइन (2 किलोग्राम) के साथ थाना सी डिविजन की पुलिस ने एक पुलिस कर्मी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लव के तौर पर हुई है। आरोपी पंजाब पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है और वो वर्तमान में मोहाली में कार्यरत है। आरोपी पुलिस कर्मी थाना लोपोके के अधीन आते गांव टपियाला का कहने वाला है, जोकि र्बाडर-पाक सीमा के नज़दीक ही पड़ता है। इसी बात को लेकर पंजाब पुलिस उक्त आरोपी

.

.

पुलिस कर्मी से गहनता से पूछताछ कर रही है कि कही आरोपी के सबंध सरहद पार पाकिस्तान के स्मगलरों के साथ तो नहीं है? वहीं उक्त आरोपी पुलिस कर्मी से इतनी बड़ी खेप (2 किलोग्राम) का पकड़े जाना, अपने आप में ही कई प्रकार के प्रश्नों को जन्म दे रहा है? इस संबंध में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहा है। सूत्रों से पता चला है कि उक्त आरोपी पुलिस कर्मी को सूचना के आधार पर ही थाना सी डिविजन की पुलिस ने उक्त इलाके में हेरोइन सहित गिरफतार किया है।

.

.

गौरतलब है कि अमृतसर बॉर्डर एरिया होने के कारण यहां रोजाना बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा हर दूसरे दिन ड्रोन ओर हेरोइन बरामद की जाती है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक चेक किए जा रहे हैं और यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी के कौन से साथी है और ये खेप वो कहां से लाया था और आगे किस को सौंपनी थी? पुलिस आरोपी के उसके पैतृत्क गांव व कार्यरत स्थल (मोहाली) के रहने वाले घर बारे भी पूछताछ कर रही है।

.

.

.