PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

उपचुनाव से पहले पुलिस ने कैश सहित कांग्रेसी नेता को पकड़ा,

punjab-constituency-gidderbaha-election-3-lakh-rupees-congress-leader-raja-warring

.

.

PTB Big न्यूज़ मलोट : पंजाब के जिला मुक्तसर के विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा में उप चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस की एफएसटी ने 2 विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 लाख रुपए बरामद किए है। कैश के साथ पकड़े एक युवक ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उसके पास जो रुपए हैं, वो कांगेस अध्यक्ष राजा वड़िंग के हैं।

.

.

वो इसे बांटने के लए जा रहा था। एसएचओ परमजीत कुमार कंबोज ने बताया कि देर रात्रि एफएसटी टीम ने 1 लाख रुपए कैश पकड़ा। इसके अतिरिक्त चेकिंग टीमों द्वारा 2 लाख रुपए और भी बरामद किए गए। ये 3 लाख रुपए बलदेव सिंह निवासी गिदड़बाहा और चेतन सिंह निवासी मुक्तसर से पकड़े गए हैं। एसएचओ के अनुसार प्राथमिक पूछताछ के दौरान

.

.

उक्त व्यक्तियों ने माना है कि यह पैसे राजा वडिंग के थे, जो कांग्रेस पार्टी के लिए बांटे जा रहे थे। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ कैश को लेकर राजा वडिंग ने कहा कि जिन व्यक्तियों से पैसे रिकवर हुए हैं, वे उनकी पहचान के जरूर हैं, परन्तु इनके पास से कोई वोटर लिस्ट, कोई पैसे बांटने संबंधी स्लिप, कोई रिसीविंग इत्यादि कुछ नहीं मिला।

.

.

पुलिस उसे परेशान कर रही है। दोनों व्यक्तियों से पैसे मिले हैं, वह उनके खाते से निकाले या पक्के में हो सकते हैं। वडिंग ने कहा कि उन्होंने एसएसपी, चुनाव आयोग को संबधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। जल्द ही संबधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में केस दायर करेंगे।

.