PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, श्मशान घाट में सुबह-सुबह चली गोलियां, एक मौत, फैली सनसनी,

punjab-man-shot-dead-during-uncle-ashes-collection-punjab

.

.

PTB Crime न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में श्मशान घाट में अस्तियां उठाने आए व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पटियाला के रहने वाले नवनीत सिंह के रूप में हुई है। सभी शूटर श्मशान घाट के अंदर ही घात लगाकर बैठे हुए थे। आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और फिर वहीं से फरार हो गए। हमलावरों की गिनती 2 बताई जा रही है।

.

.

फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि उक्त हत्या क्यों की गई और नवनीत की किसी के साथ क्या रंजिश थी। हत्या के बाद पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल था। मिली जानकारी अनुसार क्राइम सीन पर जांच के लिए फोरेंसिक टीमें पहुंच गई थी। फिलहाल पुलिस मामले को कारोबार से जुड़े विवाद से जोड़ कर देख रही है। नवनीत के ताया कि बीते दिन मौत हो गई थी।

.

.

उनका संस्कार किया गया था। उन्हीं की अस्थियां उठाने के लिए नवनीत अपने अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ श्मशान घाट पहुंचा था। आरोपी पहले ही घात लगाकर बैठे हुए थे।जिसके बाद आरोपियों ने गोलियां चला दी। आरोपियों ने शाल लिया हुआ था और बंदर वाली टोपी पहनी हुई थी। आरोपियों द्वारा चलाई गई तीन गोलियां नवनीत को लगी हैं।

.

.

जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ये घटना घनोरी गेट श्मशान घाट के पास हुआ है। जोकि नहर के साथ लगता रास्ता है। वारदात के बाद आरोपी हाईवे की ओर फरार हुए हैं। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने कुछ ही मिनट में उक्त वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।

.