PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, बाबा रणजीत सिंह ढडरियां वाले के आश्रम में दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या, जाने पूरा मामला,

punjab-case-of-rape-and-murder-of-girl-baba-ranjit-singh-dhadrianwales-ashram-high-court-orders-dgp-punjab-to-file-reply

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : बाबा रणजीत सिंह ढडरियां वाले के पटियाला आश्रम में 2012 में दुष्कर्म के बाद एक लड़की की हत्या के मामले को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू ने DGP Punjab को इस मामले में जवाब दायर करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने डीजीपी से यह भी पूछा है कि 12 साल पुराने इस मामले में एफआईआर दर्ज किए बिना जांच कैसे हो गई।

.

.

कोर्ट ने यह भी पूछा कि FIR दर्ज न करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई या क्या कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मृतका के भाई साहिब सिंह ने याचिका दायर कर इस मामले की CBI या वरिष्ठ IPS की अगुवाई में SIT से कराने के निर्देश देने की मांग की है। याचिका में बाबा रणजीत सिंह ढडरियां वाले पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। याची की वकील नवनीत कौर ने कहा कि बाबा के अनुयायियों ने याचिकाकर्ता को धमकी दी थी

.

.

कि वह जगह छोड़ दे अन्यथा वे याचिकाकर्ता के पूरे परिवार को मार देंगे। सदमे की स्थिति में आए याचिकाकर्ता को अपने परिवार को बचाने के लिए शहर से भागना पड़ा और तब से याचिकाकर्ता अज्ञात स्थानों पर छिपकर रह रहा है। याचिकाकर्ता ने अपनी बहन की हत्या के मामले के बारे में पूछताछ करने के लिए कई बार पुलिस स्टेशन पिसयाना के पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने याचिकाकर्ता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

.

.

.