PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर, दुकानों पर गिरे लैंटर मामले के बाद कुम्भकर्णी नींद से जागा नगर निगम, लिया Action,

show-cause-notice-issued-to-atp-and-building-inspector-jalandhar-milap-chowk

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के अंदरूनी और सबसे व्यस्त नया बाजार में सैदां गेट के निकट बीते दुकानों लैंटर गिरने के मामले में अब निगम ने जागते हुए बड़ा एक्शन लिया। यह वही नगर निगम है जहां के अधिकारी ज्यादातर अवैध निर्माण के समय कुम्भकर्णी नींद में सोए रहते हैं और इसी का नतीजा था कि, सैदा गेट से सटे नया बाजार में बीते दिन यानि शुक्रवार को अचानक से 5 दुकानों का लेंटर गिर गया।

.

.

इसम मामले में अब नगर निगम जालंधर ने जागते हुए बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई किसी ओर ने नहीं बल्कि खुद नगर निगम जालंधर के कमिश्नर गौतम जैन ने की है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करते हुए असिस्टैंट टाउन प्लान (ATP) रविंदर कुमार और बिल्डिंग इंस्पैक्टर नरिंदर मिड्डा को शो कॉज नोटिस जारी किया है और 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा है।

.

.

वहीं आपको यह भी बता दें कि जिस बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा, वहां बिना नक्शा पास करवाए और निगम की मंजूरी के बगैर ही नया निर्माण किया जा रहा था। इसके साथ ही इसकी जांच एमटीपी (MTP) इकबालप्रीत सिंह रंधावा को सौंप दी गई है। आपको बता दें, कल सैदां गेट में बाद दोपहर 4 बजे के करीब 5 दुकानों के लैंटर गिर गए। इस दौरान दुकानों के ऊपर पड़े लैंटर का एक हिस्सा गिर गया

.

.

जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया परंतु गनीमत रही कि इस दौरान जानलेवा हादसा नहीं हुआ। वहीं लैंटर के नीचे आने से 2 स्कूटर और अन्य वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के काफी समय बाद भी प्रभावित दुकानदारों, उनके यहां खड़े ग्राहकों और राहगीरों के बीच सहम का माहौल रहा। गौरतलब है कि सैदां गेट में राम गली के सामने हुजूर दुपट्टा, अंबे प्रिंट्स, सानिया कॉस्मेटिक तथा क्वालिटी जनरल

.

.

स्टोर इत्यादि की दुकानों के अंदरखाते ही अवैध निर्माण किया जा रहा था और ऊपरी मंजिलों पर भी मार्केट बनाने की तैयारी चल रही थी। पुरानी बिल्डिंग को तोड़ते समय तथा नए बीम डालने के दौरान उचित सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए जिस कारण पुरानी बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा गिर गया। इस घटना को लेकर संबंधित दुकानदारों ने कड़ा ऐतराज व्यक्त किया और इस दौरान दुकानदारों में आपसी झड़प तक हुई।

.