PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एचएमवी में एनएसएस कैंप का तीसरा दिन,

third-day-of-nss-camp-in-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के कुशल निर्देशन में एन.एस.एस. विभाग द्वारा सात दिवसीय विशेष कैंप के तीसरे दिन का थीम एजुकेशन एंड एनवायरमेंट : बिल्डिंग नॉलेज रहा। वालंटियर्स ने गिलां गांव में जाकर गांववासियों को स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। सरकारी स्कूल के बच्चों को स्वास्थ्य की सुरक्षा की नियम समझाए व उनसे सफाई के महत्व पर चर्चा की।

.

.

.

प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. वीना अरोड़ा ने बच्चों को वातावरण की सुरक्षा के लिए वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज के फैशन डिकाायनिंग विभाग की श्रीमती रजनीत ने ग्रामीण स्त्रियों को कढ़ाई के विभिन्न टांकों की जानकारी प्रदान की। एनएसएस एडवाइजर डॉ. अंजना भाटिया ने इको-फ्रैंडली वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। दोपहर के खाने के बाद वालंटियर्स ने कॉलेज के बोटेनिकल गार्डन की सफाई में अपना श्रमदान किया।

.

.

डॉ. मीनू तलवाड़, अध्यक्ष संस्कृत विभाग ने सेवा समर्पण व संस्कार : आज के समय की मांग विषय पर एक सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत कर कैम्परज को मानवीय मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने वालंटियर्स को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन डॉ. ज्योति गोगिया ने किया। इस अवसर पर सुश्री हरमनु, सुश्री गुरप्रीत भी उपस्थित थे।

.

.

.