PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर, रिटर्निंग अफसरों ने चुनाव में करवाई धांधली, कांग्रेस ने की शिकायत, कोर्ट जाने की तैयारी में कांग्रेस,

returning-officers-rigged-the-elections-in-jalandhar-congress-complained-to-the-police-commissioner-jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर में नगर निगम चुनाव में हुई जमकर धांधली के खिलाफ कांग्रेस ने अब पक्का मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्टी ने आज जालंधर में अपने कई सीनियर नेताओं को साथ लेकर प्रैस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान कोंग्रेसी नेताओं ने बीते दिन हुए निगम चुनावों में नियुक्त किए गए रिटर्निग अफसर द्वारा जमकर धांधली करने के गंभीर करवाई है।

.

.

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आगे कहा कि अगर यह धांधली न हुई होती तो आम आदमी पार्टी (AAP) महज 5 सीट ही जीत पाती। कांग्रेस ने कहा है कि रिटर्निंग अफसरों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस के जिला प्रधान राजेंद्र बेरी, कांग्रेस के विधायक प्रगट सिंह, विधायक बावा हेनरी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर और कांग्रेस लीगल सेल के परविंदर विग ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने निगम चुनाव में जमकर धांधली की है।

.

.

इसके अलावा कांग्रेस के उम्मीदवारों को डराया धमकाया और घरों में कैद करने के लिए पुलिस का पहरा लगा दिया गया। यही नहीं कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थकों को पुलिस से धमकी दिलवाई गई। वहीं राजेंद्र बेरी ने कहा कि वार्ड 20 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने पूरी गुंडागर्दी की। इस गुंडागर्दी में पुलिस ने साथ दिया और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थकों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। यही नहीं वार्ड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने खुलेआम शराब पैसा और कपड़े बांटे। इसके बाद मतदान वाले दिन बूथों में धांधली की गई।

.

.

वहीं नार्थ हल्के से विधायक बावा हेनरी ने कहा कि वार्ड-80 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन ही वैलिड नहीं है। क्योंकि उन्होंने अपने नामांकन फार्म में यह नहीं बताया है कि वह किस वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं प्रत्याशी के प्रस्तावक का भी ना तो वोट नंबर है ना ही उसका बूथ नंबर नामांकन फार्म में भर गया है, जिससे प्रत्याशी का नामांकन ही वैध नहीं है, इसे रिजेक्ट होना चाहिए। इसके खिलाफ कोर्ट में केस करने जा रहे हैं।

.

.

वहीं जालंधर कैंट हल्के के विधायक प्रगट सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी ने निगम चुनावों में जमकर गुंडागर्दी की है। आम आदमी पार्टी ने सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में जमकर हेराफेरी की। सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में ना तो वोटर की फोटो है ना वोटो का नंबर है ना ही उनका कोई एड्रेस है, जिससे यह साबित होता है कि आम आदमी पार्टी ने सप्लीमेंट्री लिस्ट में धांधली करके अपने उम्मीदवारों को जिताया है।

.