PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

नहीं रहे मन के मोहन देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कल किया जायेगा अंतिम संस्कार,

former-prime-minister-dr-manmohan-singh-death-funeral-photos-delhi

देश के प्रधानमंत्री मोदी और ग्रहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, 7 दिन का रखा राष्ट्रीय शोक,

.

PTB Sad न्यूज़ दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व पीएम लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

.

.

मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे। मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। सुबह 11 बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं।

.

.

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने X पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया। इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई। कांग्रेस स्थापना दिवस से जुड़े आयोजन भी कैंसिल हो गए हैं। पार्टी के इवेंट 3 जनवरी के बाद शुरू होंगे। मनमोहन का पार्थिव शरीर कल कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

former-prime-minister-dr-manmohan-singh-death-funeral-photos-delhi

मनमोहन सिंह से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…:—

1. मनमोहन बतौर वित्त मंत्री देश में उदारीकरण लाए:नरसिम्हा राव ने कहा था- सफल हुए तो श्रेय हम दोनों को, नाकाम हुए तो आप जिम्मेदार

2. PM आवास में भी मारुति 800 रखते थे मनमोहन सिंह:भाषण की स्क्रिप्ट उर्दू में लिखवाते थे; सिख दंगों पर संसद में माफी मांगी थी

.

.

3. मनमोहन सिंह ने टीचर्स के कहने पर इकोनॉमिक्स चुनी:अमृतसर हिंदू कॉलेज लेता था आधी फीस, क्लासमेट बोले-कम शब्दों में अपनी बात बोल जाते थे​​​​​​​

4. मनमोहन सिंह की यादें VIDEOS में:संसद में बोले थे- हजारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी… आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- इतिहास मेरे प्रति उदार होगा​​​​​​​

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल (28 दिसंबर) कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। राजघाट के पास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

.

.