PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

Canada के बाद इस देश ने वीजा नियमों में किये कई बड़े बदलाव, इमिग्रेशन प्रोसेस को बनाना सरल,

big-benefit-to-indian-employees-new-zealand-changes-visa-rules-new-zealand-visa-work-permit

PTB Big न्यूज़ न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड ने इमिग्रेशन प्रोसेस में को बेहतर बनाते हुए वीजा नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलाव का लक्ष्य कर्मचारियों और नियोक्ताओं (नौकरी देने वालों) के लिए वर्क एक्सपीरियंस क्राइटेरिया, वेतन एडजस्टमेंट और वीजा अवधि के समायोजन के साथ इमिग्रेशन प्रोसेस को सरल बनाना है। न्यूजीलैंड सरकार ने माइग्रेंट्स के लिए वर्क एक्सपीरियंस के मानदंड को तीन से घटाकर दो साल कर दिया है।

.

यह कदम कुशल लेबर्स को न्यूजीलैंड में अधिक आसानी से रोजगार खोजने की अनुमति देगा। नए नियमों से न्यूजीलैंड में नौकरी के अवसरों की तलाश करने वाले भारतीय माइग्रेंट्स को मदद मिलेगी। न्यूजीलैंड ने अब सीजनल वर्कर्स के लिए भी दो नए रास्ते भी पेश किए हैं। अनुभवी सीजनल वर्कर्स के लिए तीन साल का मल्टी-एंट्री वीजा और कम-कुशल लेबर्स के लिए सात महीने का सिंगल-एंट्री वीजा।

.

big-benefit-to-indian-employees-new-zealand-changes-visa-rules-new-zealand-visa-work-permit

.

ये रास्ते सीजनल वर्कर्स की मांगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इसके अलावा, मान्यता एक्रिडेटेड इंप्लायर वर्क वीजा (AEWV) और स्पेसफिक पर्पस वर्क वीजा (SPWV) के लिए औसत वेतन मानदंड सरकार द्वारा हटा दिए गए हैं। नए नियमों के तहत नौकरी के अवसरों को पोस्ट करने और भूमिका और स्थान के लिए बाजार दर के अनुसार वेतन की पेशकश कर सकते हैं। उन्हें अब पूर्व निर्धारित वेतन मानदंड को पूरा करने की आवश्यकता नहीं है।

.

.

अपने बच्चों को न्यूजीलैंड लाने के इच्छुक लोगों को सालाना कम से कम $ 55,844 कमाना होगा जो तकरीबन साढ़े 26 लाख रुपए बनते हैं। यह न्यूनतम सीमा 2019 से नहीं बदली गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि माइग्रेंट परिवार देश में रहते हुए आर्थिक रूप से खुद को बनाए रख सकें। इसके अलावा, न्यूजीलैंड ने उन नौकरियों के लिए दो साल की वीजा अवधि को तीन साल तक बढ़ा दिया है।

.

.

Latest News