PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, कौमी इंसाफ मोर्चा व पुलिस के बीच हुई झड़प, हुआ लाठीचार्ज, इंस्पेक्टर का फटा सिर, माहौल हुआ तनावपूर्ण,

clash-between-punjab-police-and-quami-insaaf-morcha-at-chandigarh-mohali-border-punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ और मोहाली की सीमा पर बीते कई महीनों से पक्का मोर्चा लगाए बैठे कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। सिख बंदियों की रिहाई के लिए मंगलवार को कौमी इंसाफ मोर्चा के सैकड़ों सदस्यों की तरफ से मार्च निकाला जा रहा था। लेकिन इस दौरान अपनी मांगों को लेकर मार्च में मौजूद लोग चंडीगढ़-मोहाली हाईवे पर

.

आईएसबीटी-43 बस स्टैंड के सामने सड़क के बीच बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस वजह से वहां ट्रैफिक जाम हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान सेक्टर-11 थाना प्रभारी जयवीर राणा और ASI रमेश कुमार घायल हुए हैं। दोनों को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई है, जिसे सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया गया। 

.

.

इससे पहले मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मोर्चा के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मार्च को आतंकी हवारा का पिता लीड कर रहा था। इस बीच प्रदर्शनकारियों की तरफ से पत्थर उठा लिए, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर का सिर भी फट गया है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है।

.

इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। सेक्टर-43 बस स्टैंड के सामने चंडीगढ पुलिस के आईजी आरके सिंह, एसएसपी कंवरदीप कौर सहित सभी डीएसपी घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस की तरफ से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। इसी बीच निहंगों का भी एक ग्रुप मौके पर पहुंच गया और पुलिस को लाठी चार्ज करता देख निहंगों ने भी तलवारें लहरानी शुरू कर दी।

.

.

जैसे-तैसे पुलिस ने मोर्चा के कई लोगों को हिरासत में लिया और इन्हें हाईवे के बीच से हटाया। मौजूदा समय में सेक्टर-43 बस स्टैंड के सामने आवाजाही के लिए दोनों तरफ की सड़क को बंद कर दिया गया है। लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस के अलावा पंजाब पुलिस, रिजर्व बटालिन, रैपिड फोर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की फोर्स को लगाया गया है। चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर वाईपीएस चौक के पास कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों और

.

पुलिस के बीच काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। चंडीगढ़ पुलिस सहित अन्य फोर्सेज के करीब 3 हजार जवानों को मौके पर तैनात किया गया है। मोर्चे पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे है। मोर्चे पर तैनात की गई रैपिड फोर्स को लाठीचार्ज करने के लिए आगे रखा गया है। आंसू गैस गोले फेंकने के लिए वाहन को भी तैनात किया गया है।