PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

प्रेमानंद महाराज को लेकर सामने आई बड़ी ख़बर,

big-news-about-premananda-maharaj-came-out-devotees-desperate-for-darshan

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रेमानंद महाराज के अब सुबह के दर्शन नहीं हो सकेंगे। तड़के 2 बजे राधा केलि कुंज आश्रम तक पद यात्रा करते थे। इस दौरान रातभर से जमा भक्तों की भीड़ को उनके दर्शन मिलते थे। लेकिन ये दर्शन अब अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए हैं। तड़के अब प्रेमानंद महाराज के दर्शन नहीं होंगे।

.

.

जानकारी देते हुए आश्रम ने कहा है कि उनके स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ के कारण ये बंद किया गया है। प्रेमानंद महाराज आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज तक पद यात्रा के दौरान भक्तों को दर्शन देते थे। आश्रम ने कहा कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे,

.

.

वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है। गौरतलब हो कि रोज आश्रम सत्संग के लिए जाते हुए प्रेमानंद महाराज के दर्शन को उनके भक्तों की भीड़ पूरे रास्ते पर उमड़ती थी। इसके बाद वहां से सुबह सभी भक्त उनके सत्संग में शामिल होने जाते। बढ़ती भीड़ के कारण आश्रम की ओर से अब दर्शन बंद किए गए हैं। साथ ही इस फैसले के पीछे प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य भी कारण बताया है।

.

.