PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नेशनल गेम्स 2025 में एचएमवी का दबदबा,

hmv-shines-at-national-games-2025-hmv-athletes-clinch-gold-and-bronze-medals-in-weightlifting-rifle-shooting

.

एचएमवी के एथलीट्स ने नेशनल गेम्स 2025 में वेटलिफ्टिंग में गोल्ड तथा राइफल शूटिंग में ब्रांज जीता,

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर ने एक बार फिर नेशनल गेम्स 2025 में अपनी खेल उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। संस्थान को अपने खिलाडिय़ों की शानदार उपलब्धियों पर बहुत गर्व है, जो प्रसिद्ध राष्ट्रीय इवेंट में मैडल जीतकर आए हैं। हरमनप्रीत ने असाधारण शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मैडल जीता जबकि सुरभि ने शानदार सटीकता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए 3 प्वाइंट 50 मीटर राइफल श्रेणी और एक अन्य राइफल शूटिंग स्पर्धा में ब्रांज मैडल जीते।

.

.

उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन खेल प्रतिभा और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए एचएमवी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ी हमें गौरवान्वित करते रहते हैं, वे यह साबित करते हैं कि एचएमवी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का पावरहाउस है। ये जीत हमारे खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत और हमारी स्पोर्ट्स फैकल्टी के अथक समर्थन का प्रमाण है।

.

.

.

उन्होंने डीएवीसीएमसी के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरैक्टर हायर एजुकेशन श्री शिव रमन गौड़ (आई.ए.एस. रिटा.), लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद और पूरी डीएवी समिति का उनके निरंतर समर्थन के लिए तहे दिल से धन्यवाद किया। इस ऐतिहासिक जीत के अवसर पर स्पोर्ट्स विभाग से डॉ. नवनीत, श्रीमती रमनदीप कौर और सुश्री प्रगति भी उपस्थित थे।

.

.

.