PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, जिलाधीश ने किया दिव्यांग आश्रम का दौरा, बुजुर्गों का जाना हाल, बांटे ट्रैक सूट व फल,

jalandhar-district-magistrate-dr-himanshu-aggarwal-visited-divyang-ashram-enquired-about-the-health-of-the-elderly-distributed-track-suits-and-fruits

.

PTB न्यूज़ जालंधर : जालंधर के जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्थानीय दिव्यांग आश्रम गृह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। डॉ. अग्रवाल ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों को ट्रैक सूट और फल बांटे साथ ही उनके सुखी जीवन एंव अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और दिव्यांग हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनका ध्यान रखना, सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

.

jalandhar-district-magistrate-dr-himanshu-aggarwal-visited-divyang-ashram-enquired-about-the-health-of-the-elderly-distributed-track-suits-and-fruits

.

इस दौरान उन्होंने आश्रम में लाला राम किशोर कपूर दिव्यांग सहायता ट्रस्ट द्वारा फेको तकनीक से आंखों की सर्जरी करने संबंधी स्थापित एक नई मशीन का भी उद्घाटन किया, जिलाधीश ने इस पहल के लिए आश्रम प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि आश्रम में इस मशीन के स्थापित होने से यहां रहने वाले बुजुर्गों व अन्य लोगों को आंखों के इलाज की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बुजुर्गों, असहायों और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों की सेवा के लिए प्रशासकों द्वारा किए जा रहे

.

jalandhar-district-magistrate-dr-himanshu-aggarwal-visited-divyang-ashram-enquired-about-the-health-of-the-elderly-distributed-track-suits-and-fruits

.

प्रयासों की प्रशंसा की तथा अन्य व्यक्तियों और संगठनों से ऐसे नेक कार्यों के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने प्रशासन द्वारा आश्रम को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन बुजुर्गों, असहायों और दिव्यांगों की देखभाल करने तथा उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह, आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर आदि भी उपस्थित थे।

.

.