PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब के थानों में अब दो साल का होगा मुंशी का कार्यकाल, SSP व SHO के परफामेंस की होगी Study, DGP पंजाब

punjab-police-dgp-ips-gaurav-yadav-conference-drug-issue-high-level-office-meeting-chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों से निपटने के लिए एक नई स्ट्रेटजी बनाई है। अब सभी जिलों की मैपिंग की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि वहां किस तरह की ड्रग्स उपलब्ध हैं और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। सभी अधिकारियों को विशेष लक्ष्य दिए जाएंगे, जिनके आधार पर SSP और SHO की कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इससे पहले डीजीपी गौरव यादव ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि,

.

सभी विभागों को एक साथ लाकर नशा मुक्ति के विभिन्न चरणों पर काम किया जाएगा। हमारा मुख्य लक्ष्य ड्रग सप्लायर्स पर रहेगा, जबकि नशा पीड़ितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर निर्णय लिया गया है कि थानों के मुंशी का कार्यकाल दो साल का होगा, जिसके बाद उन्हें रोटेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध मुहिम का काफी अच्छा रिस्पांस आया है। पाकिस्तान की एजेंसी ISI व वहां के तस्करों को नुकसान हुआ है।

.

.

ऐसे में अब पाकिस्तान में पंजाब में अशांति फैलाकर यहां की भाई चारक सांझ को खराब करने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले डीजीपी गौरव यादव ने आज पुलिस के सीनियर अधिकारियों से हाई लेवल मीटिंग की है। मीटिंग में नशे से निपटने की रणनीति बनी है। मीटिंग में स्पेशल DGP, ADGP और IG स्तर के अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में हर तथ्य पर गंभीरता से मंथन किया गया।  पंजाब पुलिस ने आज 424 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान राज्यभर में 63 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर

punjab-police-dgp-ips-gaurav-yadav-conference-drug-issue-high-level-office-meeting-chandigarh

45 एफआईआर दर्ज की गईं। इस अभियान के तहत मात्र 16 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 2012 हो गई है। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार नशा तस्करों से 385 ग्राम हेरोइन, 19 किलो भुक्की, 2673 नशीली गोलियां/टीके और 15,600 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई। 

.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को तीन महीनों में पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। इससे पहले रविवार को 1400 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक  पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की।

.

.

इस दिनभर चले ऑपरेशन के दौरान 593 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई। इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने जेलों में किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए अमृतसर कमिश्नरेट, पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर ग्रामीण और तरनतारन जिलों की विभिन्न जेलों में भी तलाशी अभियान चलाया। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि हमारी पुलिस टीमों ने जेल परिसरों में बैरकों, रसोई और शौचालयों सहित हर कोने की गहन तलाशी ली है।

.