PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एचएमवी में ‘कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम’ अधीन नेहरू कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स तामिलनाडू के भ्रमण का पांचवा व छठा दिन,

5th-and-6th-day-visit-of-nehru-college-of-science-and-arts-tamil-nadu-under-cultural-exchange-programme-at-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में आयोजित सात दिवसीय कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम में नेहरू कालेज ऑफ साइन्स एण्ड आर्ट्स , तामिलनाडू का पांचवा व छठा दिन भी उत्साहवर्धक व ज्ञानवर्धक रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्जवलित कर व डीएवी गान से किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन द्वारा श्रीमती आर. मालती एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष अंग्रेजी विभाग, डायरेक्टर सेंटर फार कल्चर हैरीटेज एंड ह्यूमैन एक्सीलैंस व डॉ. सर्मिथा सी.आर. अध्यक्ष मल्यालम विभाग, डायरैक्टर सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम का ग्रीन प्लांटर प्लांटर भेंट कर अभिनंदित किया गया।

.

.

समस्त कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. रमनीता सैनी शारदा के अधीन सुसंगठित ढंग से किया गया। इस दिन संपूर्ण टीम द्वारा सायोकालजी लैब, सक्षम, रिसाईक्लिंग यूनिट व जर्नलिज्म विभाग तथा संगीत व नृत्य विभाग का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर रिसाईक्लिंग यूनिट से श्री सुमित शर्मा, जर्नलिज्मि विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शर्मा व संगीत, नृत्य विभाग से श्रीमती कुलजीत कौर व डॉ. प्रेम सागर उपस्थित रहे। दोपहर के बाद डॉ. रितु बजाज के संरक्षण में होम साइंस विभाग का भ्रमण कर तामिलनाडू व पंजाब के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया गया।

.

सायंकाल को कलचर एक्सचेंज प्रोग्राम के उद्देश्य से कालेज के अमड़ी दा वेहड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तामिलनाडू के वर-वधू व पंजाबी दुल्हा-दुल्हन नृत्य को विशेष रूप से प्रस्तुत कर दोनों स॥यताओं को प्रस्तुत किया गया। छठा दिन कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम को समर्पित किया गया जिमसें कलचर कार्यक्रम प्रस्तुत कर दोनों की सभ्यता व संस्कृति का सुंदर स्वरूप प्रस्तुत किया गया। नेहरू कालेज ऑफ साइन्स एण्ड आर्ट्स, तामिलनाडू द्वारा अपनी सभ्यता व संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए अनेक नृत्य थिरुवतीकली, करकट्टम, कुम्मी, नपनपट्टू, भारतनाट्यम इत्यादि नृत्यों को प्रदर्शित कर अपनी विलक्षणता का परिचय दिया।

.

इसी उपलक्ष्य में एचएमवी की छात्राओं ने पंजाबी सभ्यता को प्रस्तुत करते लोक गीत, लोक नृत्य गिद्दा, भंगड़ा इत्यादि प्रस्तुत कर पंजाबी सभ्यता को परिचित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में अतिथिगणों का हार्दिक स्वागत किया व कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर हमने यह कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया था वह अपनी शिखरता को प्राप्त कर अपने उद्देश्य की पूर्णता की ओर अग्रसर है। निश्चय ही दोनों स॥यता व संस्कृतियां जब एक साथ मिलती हैं तो नवविचारों व नवउद्देश्यों का निर्माण होता है।

.

उन्होंने नेहरू कालेज ऑफ साइन्स एण्ड आर्ट्स , तामिलनाडू के प्राचार्या एवं अध्यापकगणों के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके प्रयत्नों स्वरूप आज यह कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि निश्चय ही अब हमारा तामिलनाडू में भ्रमण इस रिश्ते को और पल्वित व पुष्पित करेगा। उन्होंने कहा कि आज का यह कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम न केवल आज बल्कि सदैव हमारी स्मरण शक्ति में रहेगा।

.

तामिलनाडू से आए अध्यापक डॉ. मालती ने अपने संभाषण में कालेज द्वारा समय-समय पर प्रदान किए गए अपनत्व व सौहार्द के प्रति आभार व्यक्त किया कि वास्तव में यहां के फैकल्टी व स्टूडेेंटस के द्वारा मिले प्रेम व आदर को हम सदैव याद रखेंगे। डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने कहा कि निश्चय ही यह कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम हमारे व आपके लिए चिरस्मरणीय रहेगा। मंच संचालन श्रीमती लवलीन कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. नवरूप कौर सीनियर फैकल्टी व डीन यूथ वैलफेयर, डॉ. आशमीन कोआर्डिनेटर आईक्यूएसी, डॉ. संगीता अरोड़ा, अध्यक्ष कंपयूटर विभाग उपस्थित रहे।

.

.