PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप

एच.एम.वी. में सफलतापूर्वक कामर्स एलीट-2025 का आयोजन,

commerce-elite-successfully-organised-at-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय,जालंधर के पीजी विभाग कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के कामर्स क्लब द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशन में इंटर क्लास प्रतियोगिता कामर्स एलीट-2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सरीन व नेहरू आर्ट्स एवं साइंस कॉलेज, कोयम्बटूर के 22 विद्यार्थियों व 2 फैकल्टी सदस्यों के तिलक से हुआ। डीएवी गान व दीप प्रज्जवलन किया गया।

.

.

समारोह के मुख्यातिथि प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन व तामिलनाडू से डॉ. मालती व डॉ. स्मिथा थे। इनके साथ सीनियर फैकल्टी व यूथ वैलफेयर डीन डॉ. नवरूप, डीन होलिस्टिक श्रीमती कुलजीत कौर, डॉ. रमनीता सैनी शारदा, निर्णायक गण डॉ. रमा शर्मा, श्रीमती उपमा गुप्ता, सुश्री सुकृति शर्मा भी उपस्थित थे। ग्रीन प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया गया। विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली ने कामर्स विभाग का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि विभाग में वर्कशाप, सेमिनार व विभिन्न गतिविधियों द्वारा छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास पर जोर दिया जाता है।

.

कामर्स एलीट की कोआर्डिनेटर श्रीमती बीनू गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की इंटर क्लास प्रतिस्पर्धा से छात्राओं के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने कहा कि विभाग की 410 से अधिक छात्राएं इस समारोह की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं। कोरियोग्राफी व एड-मैड शो में विभिन्न टीमों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कोरियोग्राफी की थीम नमो भारत, भ्रष्टाचार, इंडिया विजन @ 2047, पर्यावरण, डिजिटल इंडिया, किसानों के हालात, स्कैम, सोशल इंडिया व राजनीतिक परिवेश थे। विभिन्न प्रस्तुतियों के बीच दर्शकों के लिए रोशनी, रसिका व क्रिस द्वारा मैनेजमेंट गेम्स का भी आयोजन किया गया।

.

स्टोरी टैलिंग प्रतियोगिता के निर्णायकगण श्रीमती मीनू कोहली, डॉ. सीमा खन्ना व श्रीमती प्रीति थे। मान्या तनेजा ने प्रथम, हरस्मृति ने द्वितीय व गौतमी व आशु ने सांत्वना पुरस्कार जीता। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जज श्रीमती मीनू कुंद्रा व डॉ. जसप्रीत कौर थे। खुशी संधू ने प्रथम, तनीषा सचदेवा ने द्वितीय व सुखमनप्रीत कौर ने सांत्वना पुरस्कार जीता। एड सेल्फी के जज डॉ. काजल पुरी, श्रीमती सविता महेंद्रू व श्रीमती कनिका शर्मा थे। साक्षी वैद्य ने प्रथम, आशु ने द्वितीय पुरस्कार जीता। लोगोली प्रतियोगिता में जज डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता व श्रीमती आंचल महाजन थे।

.

सपना व चांदनी तथा गुरलीन व मीना की टीमों ने प्रथम, समीक्षा शर्मा व मुस्कान ने द्वितीय पुरस्कार जीता। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता व सुश्री सुकृति शर्मा जज थे। मानवी जसवाल ने प्रथम, ख्याति सैनी ने द्वितीय तथा प्रभनूर व पवनदीप ने सांत्वना पुरस्कार जीता। ऑन द स्पॉट कैपचर मे डॉ. रमा शर्मा व डॉ. जसप्रीत कौर जज थे। मुस्कान ने प्रथम व अरमानजीत ने द्वितीय पुरस्कार जीता। एड मैड शो में डॉ. रमा शर्मा, श्रीमती शैफाली कश्यप, श्रीमती उपमा गुप्ता व सुश्री सुकृति शर्मा जज थे। डे-टीएस टीम ने प्रथम, चिंगारी परफ्यूम ने द्वितीय व किचन क्वीन मसाला टीम ने तृतीय पुरस्कार जीता।

.

कोरियोग्राफी में श्रीमती मीनू कोहली, डॉ. सीमा खन्ना व श्रीमती मीनू कुंद्रा जज थे। भ्रष्टाचार टीम ने प्रथम, स्कैम से बचो टीम ने द्वितीय व राजनीतिक नृत्य टीम ने विशेष पुरस्कार जीता। ओवरआल विजेता बी.कॉम सेमेस्टर-2, के-1 सेक्शन रही। इस कक्षा की सीआर आशु व इंचार्ज डॉ. सीमा खन्ना को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्कूल सैक्शन में एड सेल्फी प्रतियोगिता में रिधम ने प्रथम व नेहा ने द्वितीय पुरस्कार जीता। लोगोली में अर्पिता व सोनाक्षी विजयी रहे। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में रिया व साक्षी ने प्रथम तथा मनप्रीत कौर व गुरसिफत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

.

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया है। एचएमवी की छात्राएं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीत का परचम फहराती रही हैं। डॉ. नवरूप कौर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। श्रीमती कनिका शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस समारोह के इवेंट मैनेजर साक्षी वैद्य, जुगनू, नकम जाफरी व मोहिनी बहल रहे तथा उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

.