PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एचएमवी में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता एचएमवी उत्सव का आयोजन

inter-college-competition-hmv-utsav-organized-at-hmv-2

.

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. (डॉ.) श्रीमती अजय सरीन के कुशल मार्गदर्शन में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता एचएमवी उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पंजाब भर के 25 से अधिक संस्थानों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। यह आयोजन अपने कौशल का प्रदर्शन करने और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए एक मंच था।

.

.

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की, जिसका नेतृत्व कार्यक्रम के पैटरन डॉ. सीमा मरवाहा, एडवाइजऱ डॉ. संगीता अरोड़ा, कनवीनर डॉ. हरप्रीत सिंह और को-कनवीनर डॉ. काजल पुरी और डॉ. सलोनी शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता एवम् उनमें छिपी प्रतिभा को निखराना है । ऐसे कार्यक्रम बौद्धिक व सांस्कृतिक विकास का मंच प्रदान करते हैं । उन्होंने विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में सफल बनने का आह्वान करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।

.

.

विद्यार्थियों ने छह प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रस्तुति, शटर बग, आइडिया पिचिंग, ऑन द स्पॉट राइटिंग और सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट शामिल थे। प्रतियोगिताओं की अध्यक्षता प्रतिष्ठित जजों के एक पैनल ने की, जिसमें डॉ. नवरूप, डॉ. रमनीता सैनी शारदा, श्रीमती रितु बजाज, डॉ. संगीता अरोड़ा, श्रीमती बीनू गुप्ता और डॉ. शैलेंद्र कुमार शामिल थे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर की मुस्कान कालिया और हरमनप्रीत कौर ने प्रथम पुरस्कार जीता, एचएमवी जालंधर की दिलप्रीत और पाहुल ने दूसरा पुरस्कार जीता, एलकेसी जालंधर की सुश्री काशिका और सुश्री सिरसा ने तीसरा पुरस्कार जीता।

.

पोस्टर प्रेजेंटेशन में पीसीएम एसडी कॉलेज जालंधर की मनमीत कौर ने प्रथम पुरस्कार, एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी जालंधर की वंशिका ने दूसरा पुरस्कार तथा दोआबा कॉलेज जालंधर के श्री मनमीत सिंह ने तीसरा पुरस्कार जीता। आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता में पीसीएम एसडी कॉलेज जालंधर की हिमांशी तथा उर्वी चौहान ने प्रथम पुरस्कार, जीएनए यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के सुखंत तथा शुभम ने दूसरा पुरस्कार, जीएनडीयू कॉलेज लाडोवाली रोड जालंधर केचेतन तथा कृष्ण शर्मा ने तीसरा पुरस्कार जीता। शटर बग प्रतियोगिता में दोआबा कॉलेज जालंधर के सतबीर सिंह ने प्रथम पुरस्कार, जीएनए यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के कार्तिक ने दूसरा पुरस्कार तथा डीएवी कॉलेज जालंधर के मनप्रीत सिंह ने तीसरा पुरस्कार जीता।

.

ऑन द स्पॉट राइटिंग में हिंदू कन्या कॉलेज कपूरथला की नाज ने प्रथम पुरस्कार, एचएमवी की रोहिणी ने दूसरा पुरस्कार तथा डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन जालंधर के साहिल ने तीसरा पुरस्कार जीता। सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट में एलकेसी जालंधर की आरती गुप्ता, पलक जगपाल, जसप्रीत कौर ने प्रथम पुरस्कार जीता, एचएमवी जालंधर की पलक शर्मा, ध्वनि, साक्षी शर्मा ने दूसरा पुरस्कार जीता तथा एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी जालंधर के हरमन, जतिन तसोरिया, अनुज ने तीसरा पुरस्कार जीता। पीसीएम एसडी कॉलेज जालंधर ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिए गए। डॉ. सलोनी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।

.

.