PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

University के कैंपस में हमलावरों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, पांच की मौत, छह गंभीर रूप से हुए घायल,

big-news-america-shooting-reported-at-florida-state-university-in-tallahassee

.

.

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) में गुरुवार को हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरलैंडो की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि पांच लोग मारे गए हैं। वहीं छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

.

big-news-america-shooting-reported-at-florida-state-university-in-tallahassee

.

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि दो लोगों ने गोलीबारी कर इस घटना को अंजाम दिया है। इनमें से एक हमलावर को मार गिराया गया है और दूसरा पुलिस ने बड़ी करवाई के बाद हिरासत में ले लिया है। इस गोलीबारी के कारणों का अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने गोलीबारी को ”शर्मनाक” करार दिया है।

.

.

संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक काश पटेल ने पोस्ट किया, FBI की टीम सहायता के लिए मौके पर मौजूद है। हम स्थानीय एजेंसियों को आवश्यकतानुसार पूर्ण सहायता करेंगे। अमेरिका में स्कूलों और कॉलेजों में गोलीबारी की कई घटनाएं अभी तक हो चुकी हैं। 2018 में फ्लोरिडा के एक हाई स्कूल में गोलीबारी में 17 छात्र और स्टाफ के सदस्य मारे गए थे।

.