PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एच.एम.वी. की छात्राओं ने डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत सिनर्जी पैथालिजी लैब का किया दौरा,

a-visit-to-synergy-pathology-lab-organized-under-dbt-star-scheme-by-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के जूलॉजी विभाग द्वारा डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में बीएससी मैडिकल की छात्राओं के लिए सिनर्जी पैथालिजी लैब के दौरे का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्रैक्टिकल जानकारी देना था। जूलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को अपने दौरे की प्रोजैक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए प्रेरित किया।

.

.

लैब में छात्राओं ने लैब के विभिन्न हिस्सों की जानकारी एकत्र की जिनमें हेमाटॉलिजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री तथा हिस्टोपैथालिजी शामिल थे। सिनर्जी लैब की डायरैक्टर डॉ. दीक्षा चौधरी ने छात्राओं को सैंपल एकत्र करने, लैब सुरक्षा के नियमों तथा सैंपल स्टोरेज की जानकारी दी। उन्होंने बायोवेस्ट पदार्थों के सही डिसपोजल के बारे में भी बताया।

.

.

छात्राओं को ब्लड सैंपल कलैक्शन, सेंट्रीफ्यूगेशन, हिमोग्लोबिन स्तर, ब्लड शूगर तथा सीबीसी की जांच की जानकारी दी गई। माइक्रोबायोलॉजी सेक्शन में छात्राओं ने क्लचर तकनीक के बारे में जाना। उन्हें लिवर व किडनी टेस्ट के बारे में भी बताया गया। डॉ. साक्षी वर्मा ने डॉ. दीक्षा चौधरी का धन्यवाद किया तथा प्लांटर भेंट कर उनका अभिनंदन किया। छात्राओं के लिए यह दौरा काफी ज्ञानवर्धक रहा।

.

.