PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

हिमाचल में होने वाले IPL से पहले टिकटों की बिक्री को लेकर शुरू हुआ खेल, कभी होल्ड तो कभी सेल,

ipl-tickets-coming-soon-in-single-day-sometimes-franchises-are-showing-tickets-worth-more-than-1500-rupees-sometimes-on-hold

.

PTB News “Sports” / धर्मशाला : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स के तीन मैचों में क्रिकेट खेल से पहले डिस्ट्रिक ऐप पर दर्शकों से टिकटों की बिक्री को लेकर खेल शुरू हो गया है। इसमें पहले दिन में ही चार मई को पंजाब व लखनऊ के बीच होने वाले आईपीएल की टिकटें फिर कमिंग सून में चली गई हैं। फ्रेंचाइजी की ओर से कभी 1500 से लेकर अधिक दामों की टिकटें बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है,

.

.

जबकि कई बार टिकटों को होल्ड कर लिया जा रहा है। पंजाब के साथ आठ मई को दिल्ली व 11 मई को मुंबई की टिकटें अभी भी ‘नोटिफाई मी’ में फंसी हुई है। एचपीसीए की ओर से अब तक धर्मशाला में ऑफलाईन टिकट बिक्री कांउटर लगाने को पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी से बात होकर सहमति ही नहीं बन पाई हैं। इसके अलावा दूसरी ओर सोशल मीडिया में कई लोगों की ओर से धर्मशाला में होने वाले

.

.

मैचों की बिक्री को लेकर ऑफर देने का खेल भी शुरू हो गया है। इसमें कई संदिग्ध लोगों की ओर से पोस्टें डाली जा रही हैं और टिकटों को प्राप्त करने के लिए उन्हें डीएम किए जाने की बात कही जा रही है। उधर, एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने बताया कि टिकटों की ऑनलाईन बिक्री शुरू हो गई है। ऑफलाइन टिकट कांउटर को लेकर फ्रेंचाइजी से बात की जाएगी। ऑनलाइन डिस्ट्रिक ऐप में 1200 रुपए से टिकट के दाम शुरू हो रहे हैं।

.

.

इसके बाद बाद 1500, 3500 और 6000 रुपए से लेकर 20 हज़ार तक दाम पैवेलियन टैरेस और क्लब लॉज के टिकटों के होंगे। इसमें वेस्ट स्टैंड-तीन 1200, ईस्ट स्टैंड-एक 1500, वेस्ट स्टैंड-दो 1500 रुपए, नॉर्थ वेस्ट स्टैंड 1500 रुपए, ईस्ट स्टैंड-दो 1500, वेस्ट स्टैंड-एक छह हज़ार, नॉर्थ-एक स्टैंड, 1500, नॉर्थ-दो स्टैंड 1500, ईस्ट स्टैंड-थ्री छह हज़ार, नार्थ पैवेलियन 3500, नॉर्थ-एक लेवल-एक व लेवल दो के दो हजार दाम रखे गए हैं।