PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

Pahalgam Terror Attack के बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री हिना खान ने क्या दी प्रतिक्रिया,

pahalgam-attack-bollywood-stars-reaction-akshay-kumar-sanjay-dutt-and-hina-khan

संजय दत्त ने PM मोदी से लेकर अमित शाह व राजनाथ से क्या की बड़ी अपील,

.

PTB Sad न्यूज़ जम्मू / मुंबई : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। इस भयानक हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। इस दुखद घटना पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है। अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर इस हमले की कड़ी निंदा की।

.

.

उन्होंने लिखा, “पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। निर्दोष लोगों की इस तरह हत्या करना सरासर हैवानियत है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। ”उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। संजय दत्त ने लिखा, “उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा। इसे माफ नहीं किया जा सकता। इन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे।

.

.

हमें जवाबी कार्रवाई करनी होगी, मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से अनुरोध करता हूं कि उन्हें वह सजा दी जाए जिसके वे हकदार हैं।” वहीं, हाल ही में अपनी मां के साथ कश्मीर की सैर का आनंद लेने वाली टीवी अभिनेत्री हिना खान ने भी इस हमले पर दुख जताया। हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टूटे दिल के इमोजी के साथ लिखा, “पहलगाम आखिर क्यों, क्यों, क्यों?”

.

.